एक्सप्लोरर

UP BEd Entrance Exam 2020 गोरखपुर: हिन्‍दी के आसान प्रश्‍नों ने कम की मुश्किल, रीजनिंग में फंसे परीक्षार्थी

रविवार को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा दो पालियों में होनी है. पहली पाली में परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र ठीक रहा. रीजनिंग के सवाल कुछ कठिन आये.

गोरखपुर. संयुक्‍त बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-22 रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है. गोरखपुर के 52 केन्‍द्रों पर 25,799 अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण कराया है. दो पालियों में सुबह 9 से 12 और अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित है. पहली पाली में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि हिन्‍दी के आसान सवालों ने उनकी मुश्किलें कम की, लेकिन रीजनिंग के कठिन प्रश्‍नों उन्‍हें परेशानी में डाल दिया.

गोरखपुर के 52 केन्‍द्रों में दिग्विजयनाथ पीजी कालेज और महाराणा प्रताप इंटर कालेज को भी सेंटर बनाया गया है. ये निर्देश पहले ही दिया जा चुका है कि सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ मास्‍क पहनकर आना अनिवार्य है. परीक्षार्थियों को सीसीटीवी के जद में ही परीक्षा देनी है. हर कमरों में सीसीटीवी से निगरानी की व्‍यवस्‍था है. नकल करने वालों के खिलाफ भी सख्‍त कार्रवाई के निर्देश हैं. नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जहां शासन कटिबद्ध है. तो वहीं कोविड को लेकर गाइड लाइन भी जारी की गई है. बाकायदा प्रवेश पत्र पर भी कोविड के निर्देशों के अनुपालन की बात कही गई है.

सड़क पर भीड़ से उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

पहली पारी में परीक्षा देकर निकले अभ्‍यर्थियों की भीड़ सड़क पर उमड़ने की वजह से सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं. दिग्विजयनाथ पीजी कालेज और महाराणा प्रताप इंटर कालेज के बाहर से पहली पाली की परीक्षा देकर निकले छात्र ने बताया कि हिन्‍दी के प्रश्‍न काफी सरल आए थे. उन्‍होंने बताया कि हिन्‍दी में उन्‍हें आसानी हुई. रीजनिंग में दिक्‍कत का सामना करना पड़ा. उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनका मनचाहे कालेज में प्रवेश मिल जाएगा. खुशबू ने बताया कि पेपर अच्‍छा हुआ है. हिन्‍दी आसान रही है. इंग्लिश में दिक्‍कत हुई. उम्‍मीद है प्रवेश मिल जाएगा.

पुष्‍पा यादव नाम की छात्रा ने बताया कि पेपर अच्‍छा हुआ है. हिन्‍दी और समाजशास्‍त्र में अच्‍छा किया. परेशानी इस बात की हुई कि जो पढ़कर आए थे, वो सवाल नहीं पूछे गये. कोशिश कर रहे हैं कि परीक्षा निकाल लें, और मनपसंद कालेज मिल जाए. शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि पेपर अच्‍छा हुआ है. हिन्‍दी, सामान्‍य ज्ञान और सामान्य ज्ञान के सवाल आए थे. पेपर आसान रहा है. दूसरी पाली में भी परीक्षा है. सरकारी कालेज मिलने की पूरी उम्‍मीद है.

ये भी पढ़ें.

शिक्षक भर्ती घोटाले में आगे नहीं बढ़ सकी एसटीएफ की जांच, आरोपी बीजेपी नेता को बचाने का आरोप

मेरठ: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का अनूठा प्रदर्शन, किया राम नाम का भजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget