एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Basti News: बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों के बीच जमकर पथराव और मारपीट भी हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

Basti Crime News: बस्ती में बुधवार की रात महालक्ष्मी विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया. मूर्ति विसर्जन के दौरान मूर्ति को आगे पीछे करने को लेकर लक्ष्मी पूजा कमेटी के दो गुट शास्त्री चौक पर आपस में भिड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को शांत कराकर लोगों को घाट की तरफ रवाना किया. इशके बाद विसर्जन कर वापस लौटने के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए. 

मूर्ति विसर्जन के दौरान भिड़े दो गुट 
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट का है. मौके पर मौजूद एसडीएम गुलाब चंद और सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय ने मोर्चा संभाला. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उपद्रवी मौके से फरार हो गए. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी. मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम कर पुलिस ने पुनः विसर्जन कराया जाना शुरू किया.

एसपी ने की घटना की पुष्टि
पुलिस के आलाधिकारियों पर इस घटना को छिपाने का आरोप भी लगा है. लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस अधीक्षक ने घटना को स्वीकार करते हुए सर्किट हाउस के पास घटना होने की पुष्टि की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घाट के पास बने रास्ते पर लोग लाठी डंडे के साथ मारपीट कर रहे थे. उपद्रवियों का विवाद करते वीडियो कैमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि दो पक्षों में अमहट घाट पर विसर्जन के बाद जब वापस जा रहे थे, तो सर्किट हाउस के पास घाट से दूर गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद हो गया था. मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा मामले को शांत कराकर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलवाया गया. इसमें किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है. जनपद बस्ती में विसर्जन को सम्पन्न कराया गया.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: सुरक्षित नहीं हैं उत्तराखंड की सड़कें! हर दिन 3 लोग हादसे में गंवा रहे जान, रिपोर्ट से खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget