एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सुरक्षित नहीं हैं उत्तराखंड की सड़कें! हर दिन 3 लोग हादसे में गंवा रहे जान, रिपोर्ट से खुलासा

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड में प्रतिदिन तीन लोगों की मौत सड़क हादसों की वजह से हो रही है. राज्य में पिछले चार सालों में सड़क हादसों में 3403 लोगों ने जान गंवाई है.

Uttarakhand Road Accident Report: उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. राज्य में प्रतिदिन औसतन तीन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है. हर 100 हादसों में 62% लोग जान गंवा रहे हैं. जिसमें उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर है.

साल दर साल बढ़ रहा सड़क हादसों का आंकड़ा 
राज्य में साल दर साल सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुताबिक 100 हादसे में 62 प्रतिशत लोगों की मौत हो रही है. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो साल 2019 में 1352 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 867 लोगों की मौत हुई तो 1457 लोग घायल हुए. साल 2020 में 1041 हादसों में 674 मौत और 854 घायल हुए, 2021 में उत्तराखंड में 1405 हादसों में 820 लोगों की जान गई तो वहीं 1091 लोग घायल हुए थे.

वहीं 2022 में 1674 हादसों में 1042 लोगों की मौत हुई तो 1613 लोग घायल हुए. सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 27.07 प्रतिशत बढ़ा तो वहीं घायल हुए लोगों का आंकड़ा 19.10 प्रतिशत बढ़ गया. पिछले चार सालों में केवल सड़क हादसों में 3403 लोगों ने जान गंवाई है और ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

खराब सड़कें बन रही हादसे की वजह 
राज्य में बरसात या फिर घना कोहरा हादसों की वजह नहीं बना है बल्कि खिलखिलाती कड़ी धूप में हादसे सबसे ज्यादा हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार धूप में 1423 हादसों में 917 लोगों की जान गई और 1388 लोग घायल हुए. इसी तरह बारिश के मौसम में 166 हादसों में 76 लोगों की मौत हुई और 149 लोग घायल हुए. जबकि घने कोहरे के दौरान हादसों में कमी आई है.

इस दौरान मात्र 71 हादसों में 31 लोगों की मौत हुई 63 लोग घायल हुए. ओलावृष्टि में दो हादसे हुए जिनमें कोई मौत नहीं हुई, मात्र तीन लोग घायल हुए हैं. जबकि अन्य 12 दुर्घटनाओं में 18 की मौत हुई और 10 लोग घायल हुए हैं. आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि यह हादसे खराब सड़कों की देन हैं. 

ये भी पढ़ें: Subrata Roy Funeral: बेटों की गैर-मौजूदगी में होगा सहारा प्रमुख का अंतिम संस्कार, 16 वर्षीय पोता देगा मुखाग्नि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget