एक्सप्लोरर

Basti News: यूपी के बस्ती में रिटायर्ड फौजी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर किया मौत के हवाले

Basti News:

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के महुडर इलाके में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मृतक का नाम रमापति पाण्डेय बताया जा रहा है, जिनकी उम्र करीब 65 साल थी. वह आर्मी से रिटायर होने के बाद अपने नाती के साथ महुडर हुंडई एजेंसी के पास एक किराये के मकान में रहते थे.

घर में घुसकर किया हमला

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर रमापति पाण्डेय को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा. यह हमला इतना निर्मम था कि उनके शरीर पर गहरे घाव मिले हैं. घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

पुलिस अधीक्षक ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर मौके से अहम सबूत इकट्ठा कराए गए. हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस मर्डर मिस्ट्री की कहानी की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

घटना से इलाके में हड़कंप

यह एक ऐसी घटना है जिसने इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है. एक रिटायर्ड फौजी, जिसने देश की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उसकी अपने ही घर में इस तरह से हत्या हो जाना, वाकई दुखद है.

इस घटना ने पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है, शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर है. दिन के उजाले में इस तरह की वारदात होना आम लोगों के मन में असुरक्षा महसूस हो रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. क्या यह लूटपाट का मामला था, या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी? सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. वही इस मामले को लेकर जब हमने एएसपी ओपी सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है.

पूछताछ के जानकारी मिली कि मृतक अपने नाती के साथ रहते थे, कुछ देर के लिए मृतक का नाती दुकान पर गया तभी किसी ने उनकी हत्या कर दी, वापस आने पर बाबा की हालत देख वह तत्काल आस पास लोगो को सूचना दिया, मृतक के नाती और उसके एक दोस्त से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget