एक्सप्लोरर

बरेली में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एंकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार

Bareily News: उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेमनगर पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और नकदी जब्त की है.

Bareily News: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. पुलिस ने मौके से ₹7000 नकद, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी शिवा पर 3 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है.

दरअसल 15 जून को महिला तिरासत्री पत्नी श्री रामनाथ गंगवार (68 वर्ष, निवासी गांधीपुरम फेस-2, बरेली) से कुंडली लूट की सूचना से हुई थी . इसी मामले की जांच के दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से नव मंदिर की ओर जा रहे हैं.

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रेलवे हॉस्पिटल के पास से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त जितिन के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दूसरे अभियुक्त की पहचान शिवा पुत्र सूरज निवासी सदर कैंट बरेली के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों के पास से ₹7000 नकद, एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

मामले पर सीओ ने क्या कहा?
वहीं सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस को दो संदिग्धों के बारे में सूचना मिली कि दो आरोपी मोटरसाइकिल द्वारा प्रेमनगर की ओर से कुदेशिया फाटक की ओर जा रहे है. इसी दौरान पुलिस ने दोनों को घेराबन्दी पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया . वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश जितिन के एक पैर में गोली लग गई. मौके से पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बदमाशों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget