एक्सप्लोरर

Watch: बलिया में मरीजों के साथ खिलवाड़, अस्पताल में महिला का X-Ray करता दिखा होमगार्ड का जवान

Ballia Viral Video: इस वायरल वीडियो के बारे में जब डीएम को जानकारी दी गई तो तो डीएम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए. डीएम ने कहा कि इसका संज्ञान लेकर मैं सीएमएस से पूछता हूं.

Ballia News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) में एक बार फिर स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं. दरअसल, यहां के जिला अस्पताल में होमगार्ड के महिला का एक्स-रे करने की खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक मिनट पांच सेकेंड के इस वायरल वीडियो में होमगार्ड एक महिला मरीज को एक्स-रे प्लेट के पास ले जाकर उसे सही पोजीशन में खड़ा करते दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं महिला मरीज को एक्सरे प्लेट पर खड़ा करने के बाद एक्सरे मशीन को सेट करते तस्वीरों में दिखाई दे रहा है.

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है पहले होमगार्ड साड़ी पहने हुई महिला को एक्स-रे मशीन तक ले जाता है और उसे अपनी दोनों बांहों को उठाने के लिए कहता है और महिला की ठुड्डी को मशीन पर रखता है. साथ ही वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भा दिखाई दे रहा है. किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. 

https://twitter.com/user189876/status/1632038922183409664?s=20

डीएम ने वायरल वीडियो की जांच के दिए निर्देश
इस वायरल वीडियो के बारे में जब डीएम को जानकारी दी गई तो तो डीएम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए. इसी के साथ डीएम ने कहा कि इसका संज्ञान लेकर मैं सीएमएस से पूछता हूं. साथ ही कहा कि इसमें सीएमएस की रिपोर्ट आ जाए कि ये किन परिस्थितियों में होमगॉर्ड ऐसा कर रहा है? ये तो उस महिला मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. साथ ही उन्होंने कहा कि  अगर एक्‍स रेज गलत चली जाए तो दिक्कत भी हो सकती है, हम इसमें जिम्मेदारी भी निर्धारित कराएंगे.

यह भी पढ़ें:- Holi 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे यूपी को फिर दिया एक बड़ा तोहफा, आपको भी होगा फायदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget