एक्सप्लोरर

Balia News: बलिया में बारिश बनी जान के लिए जोखिम, तीन साल का बच्चा नाले में बहा

Balia News: यूपी के कई इलाकों में बारिश की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन साल का एक बच्चे नाले में बह गया है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.बच्चे की खोजबीन जारी है.

Balia News: उत्तर प्रदेश के बलिया व मुजफ्फरनगर जिलों में वर्षा जनित हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन वर्षीय एक बच्चा नाले में बहकर लापता हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. जिसके बाद बच्चे को ढूंढने की कवायद तेज कर दी गई है.

बारिश के कारण इलाके में दो दुर्घटना हुई हैं जिसमें अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग जल गए हैं वहीं दूसरी  तरफ बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण एक तीन साल का बच्चा नाले में बहकर लापता हो गया है.

पहली घटना पर एक नजर
पुलिस ने बताया कि बलिया जिले के सहतवार इलाके में संतोष सोनी नाम का व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ एक पेड़ के पास बैठा था कि तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक दो अन्य लोग दीना राजभर और लल्लन चौहान इस घटना में बुरी तरह झुलस गए हैं.

आकाशीय बिजली से व्यक्ति की मौत होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और थाना प्रभारी मूल चंद्र चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप कर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

दूसरी दुखद घटना
वहीं मुजफ्फरनगर जिले में दूसरी दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहां रविवार को नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर गांव में घर के बाहर बारिश में नहा रहे तीन वर्षीय बालक नाले में बह गया. जिसके बाद बच्चा तेज पानी में लापता हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है.

जिला अग्निशमन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को खोजने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है. ग्राम प्रधान मोहम्मद इकराम ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब भारी बारिश के दौरान लवीश (तीन) नाम का बच्चा नाले में फिसल गया और तेज बहाव में बह गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget