एक्सप्लोरर

Baghpat News: यूपी के मदरसे में फोन चलाने पर मौलाना ने लड़की को पीटा, गुस्साई लड़की ने ले ली मासूम की जान

Baghpat News: यूपी के बागपत में एक मदरसे में मौलाना ने लड़की को फोन का इस्तेमाल करने पर पीट दिया जिससे गुस्साई लड़की ने मौलाना के साले के बेटे को मौत के घाट उतार दिया.

यूपी के बागपत के टांडा गांव स्थित दारुल उलम मुजफ्फरिया लिल बनात  मदरसे में 11 महीने के बच्चे की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज राजफाश करते हुए मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का दावा है कि मदरसे में किशोरी चोरी छिपे मोबाइल रखती थी और अपने बायफ्रेंड से बातचीत किया करती थी.

 इस बात पर आपत्ति जताते हुए मुफ्ती ने किशोरी की पिटाई करते हुए मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया था, जिससे किशोरी मुफ्ती से इस कदर नाराज हुई कि उसने 11 महीने के बच्चे को कपड़े में लपेटकर बेड के अंडर डाल दिया, जहां बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि गांव के लोग अभी भी इसे हादसा ही मानकर चल रहे है. 

पूरे मामले पर एक नजर 

टांडा गांव में रमाला मार्ग पर दारुल उलम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसा स्थित है, जिसमें लगभग 25 लड़कियां पढ़ती हैं. गांव के ही रहने वाले मुफ्ती शहजाद पुत्र सुलेमान मदरसे के संचालक है, जो अपनी पत्नी रुबीना और चार बेटियों के साथ मदरसे में ही रहते हैं. रुबीना भी मदरसे में पढ़ाती है. 

बता दें शहजाद के साले सलमान निवासी कुटेरसा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर का अपनी पत्नी आसमीन से 10 महीने पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद शहजाद अपने साले के 11 महीने के बेटे तलहा को अपने पास ले आया था. 

बेड से गायब मिला बच्चा

मदरसे में 16 अगस्त की रात लगभग 12 बजे शहजाद और उसकी पत्नी ने तलहा को दूध पिलाकर अंदर बेड पर सुला दिया था. अगले दिन सुबह शहजाद और रुबीना नींद से जागे तो तलहा बेड से गायब था, जिसके बाद शहजाद और रुबीना ने बच्चे को ढूंढना शुरू किया और गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी भी दी. 

मदरसे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो मदरसे में पढ़ने वाली एक किशोरी मदरसे के परिसर में टहलती और कमरे में घुसती और निकलती नजर आयी. किशोरी से पूछताछ की तो उसने घटना की बाबत बता दिया, जिसके बाद बच्चा बेड के अंदर कपड़े में लिपटा रखा हुआ मिला. वह गंभीर हालत में था. उसे चिकित्सक के पास लें जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने दी यह जानकारी

जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.  एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि डेढ़ महीने पहले बागपत के ककोर कला गांव की रहने वाली 14 साल की लड़की मदरसे पढ़ने आयी थी. वह चोरी छिपे अपने पास  मोबाइल रखती थी और अपने जानकर लड़के से बातचीत करती थी.

मदरसे के  संचालक शहजाद को इसका पता चला तो उसने लड़की की पिटाई कर मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया था. इसी से नाराज 14 साल की लड़की ने रात के समय सोते हुए बच्चे को कपड़े में लपेटकर बेड के अंदर रख दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. 

ग्राम प्रधान ने क्या कहा?

मदरसे के मुफ्ती शहजाद उसकी पत्नी रुबीना, ग्राम प्रधान नवाजिश आदि का कहना है कि हत्या जैसी कोई घटना नहीं हुई है. मदरसे में न तो किशोरियों की पिटाई हुई और न ही उन्होंने बच्चे को कपड़ों में लपेटकर बेड के अंदर रखा है बल्कि जब बच्चा बेड पर सो रहा था.

वहीं उन्होंने बताया रात के समय कमरे में अंधेरा था और एक बच्ची कमरे के अंदर गई तो उसके हाथ से सात किलो का कंबल नीचे बेड पर बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget