एक्सप्लोरर

रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान महिला संत लाडली बोलीं- 'हिंदू राष्ट्र होगा और...'

UP News: स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है जिस पर उनका पुरजोर विरोध किया जा रहा है वहीं अब उन्हें महिला संत लाडली का समर्थन मिला है.

सदगुरु रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है. सदगुरु ने पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान करार दिया है, जिसके बाद लगातार विपक्ष की तरफ से उनके खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. वहीं तमाम विरोध के बाद अब रामभद्राचार्य को महिला संत का समर्थन प्राप्त हुआ है. 

वहीं उनके बयान के बाद जहां मुस्लिम धर्मगुरु उनके विरोध में आ गए है वही हिंदू संत स्वामी रामभद्राचार्य के समर्थन में नजर आए हैं. ऐसे ही एक महिला संत लाडली सरस्वती लाडली माता ने कहा, "स्वामी रामभद्राचार्य ने बिल्कुल सही कहा है वेस्ट यूपी में लगातार हिंदू घट रहा है जिसके चलते वेस्ट यूपी मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है." 

क्या बोलीं महिला संत लाडली 

सदगुरु के बयान पर कहा, "गुरु जी ने जो बोला है वह 100 प्रतिशत सही बोला है क्योंकि अभी पश्चिम में गई थी मैं उत्तराखंड जाते हुए मेरठ पार कर रही थी तो मुझे कही भी हमारे देश का झंडा लगना चाहिए वहां उन लोगों ने अपना झंडा लगा रखा था, कुछ समाजवादी वालों का झंडा लगा हुआ था. और बीजेपी वालों के अलावा देश का झंडा कहीं नहीं दिख रहा था." 

उन्होंने आगे कहा, "ये हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो हमारे देश का झंडा नहीं लगाते या जो लोग हमारे देश में रहते हैं तो उन्हें देश का झंडा लगाना चाहिए." वहीं उन्होंने हिंदु पाठशाला के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बहुत अच्छी बात है कि हमारी संस्कृति में ही संस्कृति है इसलिए हर घर में पाठशाला होना चाहिए. वहीं उन्होंने आगे कहा कि मैं बस इतना कहना चाहुंगी की किसी घर में अगर दो बच्चे हैं तो एक को गुरुकुल में आना चाहिए. 

सदगुरु रामभद्राचार्य के छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं वाले बयान जवाब देते हुए महिला संत लाडली ने कहा, "बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे क्योंकि छेड़ने की तैयारी तो चल रही है लेकिन छेड़ने नहीं देंगे और छेड़ भी नहीं पाएंगे और अगर छेड़ेंगे तो फिर उसका परिणाम क्या होगा." 

हिंदू राष्ट्र पर संतो का क्या रोल है?

इस सवाल के जवाब में लाडली ने कहा कि संतो का हिंदू राष्ट्र में बिल्कुल रोल है और मजबूती दी जा सकती है. उन्होंने आगे कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र और इसे होना चाहिए. भारत वास्तव में सनातनी राष्ट्र था, है और रहेगा और औपचारिकताएं है जो आज नहीं तो कल पूरी हो जाएंगी. 

वहीं उन्होंने आगे कहा कि हिंदू राष्ट्र होगा और होना चाहिए क्योंकि हम लोग अखंड भारत का सपना देख रहे है सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं है अभी तो जो देश हमारे देश से अलग हुए हैं उनको भी हम अखंड भारत में जोड़ेंगे. भारत को पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दे का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget