एक्सप्लोरर

UP News: एक्शन में UP ATS ने PFI के दो इनामियों को किया गिरफ्तार, 4 साल पुराने मामले में यूं हुई कार्रवाई

UP एटीएस के अनुसार “दोनों आरोपी वाराणसी में पीएफआई की कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में शामिल थे.' एटीएस ने कहा गया कि दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

UP ATS News: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े दो लोगों को कथित तौर पर कट्टरता फैलाने के आरोप में रविवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया. राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से 70 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. एटीएस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

बयान के अनुसार, परवेज अहमद और रईस अहमद वर्ष 2022 में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत दर्ज एक मामले में फरार थे और उनमें से प्रत्येक पर 50,000 रुपये का इनाम था.

एटीएस के अनुसार “दोनों आरोपी वाराणसी में पीएफआई की कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में शामिल थे. ये दोनों भारतीय दंड संहिता और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत वाराणसी में दर्ज कुछ मामलों में वांछित थे.”

राज्य के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे आरोपी
पीएफआई को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पिछले साल केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था. एटीएस ने आरोप लगाया कि दोनों वर्ष 2019 में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी(एनआरसी) प्रदर्शन के दौरान राज्य के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे.

बयान के अनुसार एटीएस द्वारा रविवार को प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय गोपनीय अभियान चलाकर चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गयी. एटीएस ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में छापेमारी के लिए 30 टीमों का गठन किया और विभिन्न जिलों से 70 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

समीक्षा के आधार पर अग्रिम कार्रवाई
बयान में कहा गया कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों में वाराणसी के आठ, लखनऊ के नौ, गाजियाबाद के 10, , शामली के 11, बिजनौर के पांच और मेरठ के चार और सिद्धार्थनगर,बलरामपुर, सीतापुर,बुलंदशहर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.

एटीएस ने बताया कि इनके अलावा बहराइच, देवरिया और कानपुर से दो-दो तथा बाराबंकी, आजमगढ़ और मुजफ्फरनगर के तीन-तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

बयान के अनुसार उपरोक्त संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ जारी है और इसके साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों एवं सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता की जानकारी के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स का डेटा विश्लेषण किया जा रहा है. एटीएस ने कहा कि समीक्षा के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget