एक्सप्लोरर

UP ATS Raid: यूपी एटीएस ने पीएफआई के दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, हिरासत में लिए 70 संदिग्ध

UP ATS Raid News: पीएफआई को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पिछले साल केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था. एटीएस ने छापेमारी के लिए 30 टीमों का गठन किया था.

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े दो लोगों को कथित तौर पर कट्टरता फैलाने के आरोप में रविवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया तथा राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से 70 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. एटीएस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

बयान के अनुसार, परवेज अहमद और रईस अहमद वर्ष 2022 में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत दर्ज एक मामले में फरार थे और उनमें से प्रत्येक पर 50,000 रुपये का इनाम था. एटीएस के अनुसार “दोनों आरोपी वाराणसी में पीएफआई की कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में शामिल थे. ये दोनों भारतीय दंड संहिता और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत वाराणसी में दर्ज कुछ मामलों में वांछित थे.”

पीएफआई को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पिछले साल केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था. एटीएस ने आरोप लगाया कि दोनों वर्ष 2019 में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी(एनआरसी) प्रदर्शन के दौरान राज्य के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे. बयान के अनुसार एटीएस द्वारा रविवार को प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय गोपनीय अभियान चलाकर चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गयी. एटीएस ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में छापेमारी के लिए 30 टीमों का गठन किया और विभिन्न जिलों से 70 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

बयान में कहा गया कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों में वाराणसी के आठ, लखनऊ के नौ, गाजियाबाद के 10, , शामली के 11, बिजनौर के पांच और मेरठ के चार और सिद्धार्थनगर,बलरामपुर, सीतापुर,बुलंदशहर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.

संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ जारी

एटीएस ने बताया कि इनके अलावा बहराइच, देवरिया और कानपुर से दो-दो तथा बाराबंकी, आजमगढ़ और मुजफ्फरनगर के तीन-तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बयान के अनुसार उपरोक्त संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ जारी है और इसके साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों एवं सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता की जानकारी के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स का डेटा विश्लेषण किया जा रहा है. एटीएस ने कहा कि समीक्षा के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

UP Politics: बसपा की महंगाई और बेरोजगारी पर क्या है नीति? मायावती ने युवाओं के लिए बताया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget