एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से यूपी के श्रमिकों की सकुशल वापसी, विधानसभा ने पीएम मोदी, सीएम धामी और बचाव दल को दी बधाई

UP Assembly Winter Session: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सुरंग धंसने से 41 श्रमिक उसमें फंस गए थे. इनमें यूपी के भी 8 लोग थे. सभी को बीते मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया था.

Uttarkashi Tunnel Crash: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन ने ध्वनि मत से उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की सकुशल वापसी को लेकर प्रस्ताव स्वीकृत किया गया. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बचाव दल के सदस्यों और इस अभियान से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए आभार ज्ञापित किया. विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए बधाई एवं धन्यवाद प्रस्ताव रखा था.

विधानसभा अध्यक्ष महाना ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में 12 नवंबर 2023 से 17 दिनों से फंसे आठ राज्यों के 41 श्रमिकों को विभिन्न एजेंसियों के द्वारा लगभग 400 घंटे तक चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के फलस्वरूप सकुशल बाहर निकाला गया, उसके लिए ‘‘हम सभी गौरवान्वित हैं.’’ 

पीएम मोदी और सीएम धामी का किया धन्यवाद

उन्होंने कहा , ‘‘हम श्रमवीरों के सुरक्षित बाहर आने पर उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं.’’ महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल प्रबंधन से उत्तरकाशी सुरंग से 41 श्रमिकों की हुई सकुशल वापसी को लेकर बचाव अभियान दल सदस्यों के प्रति यह सदन सर्वसम्मति से आभार व्यक्त करता है, उन सभी को बधाई देता है और उन सभी को धन्यवाद देता है. उन्होंने कहा कि अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जिनकी भागीदारी रही, सभी को सदन की ओर से बधाई. 

सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे थे श्रमिक

सदन में पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ. महाना ने इसकी घोषणा की. उत्तरकाशी में सुरंग दुर्घटना में अंदर फंस गए 41 श्रमिकों में से आठ उत्तर प्रदेश के थे. सुरंग में पूरे 16 दिन बिताने के बाद 17वें दिन इन सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकाला जा सका. उत्तर प्रदेश के आठ श्रमिकों में से श्रावस्ती से छह (अंकित, राम मिलन, सत्यदेव, संतोष, जयप्रकाश और राम सुंदर), लखीमपुर खीरी से एक (मंजीत) और मिर्जापुर से एक (अखिलेश कुमार) शामिल थे. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: पानी की समस्या से परेशान महिला पार्षद की 'गांधीगिरी', दफ्तर पहुंचकर अधिकारी की उतारी आरती

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget