एक्सप्लोरर

यूपी सरकार आज पेश करेगी अपना दूसरा अनुपूरक बजट, 10 हजार करोड़ के करीब की मिलेगी सौगात

अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा.

UP Assembly Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होगा. इस कार्यकाल का ये  दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार. सूत्रों के अनुसार ये बजट करीब 10 हजार करोड़ रुपये का होगा. 10 हजार करोड़ से अधिक के इस बजट में यूपी वासियों को कई सौगातें मिल सकती हैं.

बजट पेश होने के पहले आज सुबह इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी. सीएम आवास पांच कालिदास मार्ग पर सुबह 9:30 बजे कैबिनेट की बैठक आहूत की गई है. सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी.जिसके बाद सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ये बजट पेश करेंगे.

इनपर होगा फोकस
अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा. इसमें महाकुंभ के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए धन का आवंटन किया जा सकता है. 

अनुपूरक बजट को लेकर यह माना जा रहा है की इसका एक बड़ा हिस्सा महाकुंभ को लेकर होगा. जिसमें परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग सहित कुंभ से जुड़े हुए अन्य विभागों को आवंटित किया जाएगा. वहीं एमएसएमई को भी बजट में हिस्सा दिए जाने की उम्मीद है. अनुपूरक बजट को लेकर सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए थे जिसके बाद ये बजट तैयार किया गया है. 

अतुल सुभाष सुसाइड केस: आरोपी चाचा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पत्नी और अन्य को कोई राहत नहीं

दूसरा अनुपूरक बजट
इस वर्ष फरवरी में योगी सरकार ने करीब 7.36 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया था. 30 जुलाई को 12,209 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था. आज पेश होने वाला बजट प्रदेश सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट होगा. यह दूसरा अनुपूरक बजट आने के साथ ही इस वित्तीय वर्ष के बजट का आकार 7.50 लाख करोड रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget