एक्सप्लोरर

UP Assembly Session 2024: सपा नेता शिवपाल यादव बोले- 'सरकार सदन नहीं चलाना चाहती, समय बर्बाद करने में लगी हुई है'

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी विधायकों के हंगामे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इस तरह का विरोध प्रदर्शन उनके आचरण का हिस्सा बन गया है.

UP Assembly Winter Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ है. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा स्पीकर के पास जाकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने सदन में नारेबाजी भी की. हंगामा ज्यादा बढ़ने के बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी सपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया.

यूपी के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "विधानसभा जनता और लोकतंत्र की सभा है और इसमें अनुपूरक बजट लाया जा रहा है. एक मंदिर था जो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकाल में 40 साल से बंद था. उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी सिर्फ एक खास वर्ग के लिए बनी है या सभी के लिए बनी है.”

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "राज्य में कई मुद्दे हैं और भाजपा सरकार सदन नहीं चलाना चाहती. अगर सदन नहीं चलेगा तो हम ये मुद्दे कैसे उठाएंगे? विपक्ष सदन चलाने के लिए तैयार है, हम सभी मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं. मौजूदा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट और धोखेबाज सरकार है.''

डिप्टी सीएम का जवाब
विधानसभा शीतकालीन सत्र पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, " विधानसभा सत्र का पहला दिन है कल हम अनुपूरक बजट पेश करेंगे और सदन में विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी. हम प्रदेश के विकास को नंबर 1 पर और कानून व्यवस्था को नंबर 1 पर रखकर काम कर रहे हैं. विपक्ष लगातार सदन का समय बर्बाद करने में लगी हुई है जनता उन्हें माफ नहीं करेगी."

46 साल बाद खुले संभल मंदिर में पहले मिले महादेव, अब मिली मां पार्वती की खंडित प्रतिमा, थाने में लेकर गई पुलिस

उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा, "सदन का प्रत्येक सदस्य इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है, जहां नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दे लाते हैं और राज्य सरकार मुद्दों को हल करने के लिए हमेशा तैयार रहती है. हम चाहते हैं कि सदन ठीक से चले. सरकार विपक्ष के सवाल का जवाब देगी." विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "जब सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है तो समाजवादी पार्टी का इस तरह का विरोध प्रदर्शन उनके आचरण का हिस्सा बन गया है. बेहतर होता कि वे मुद्दों को सदन में उठाते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget