एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: 'मंथरा का काम न करें..', मंत्री एके शर्मा ने सदन में कुछ ऐसा कहा कि सीएम योगी को आई हंसी

UP Assembly Session: बिजली मंत्री एके शर्मा ने सपा विधायक को जवाब देते हुए कहा कि वो उनके और सीएम योगी के बीच में मंथरा वाला काम न करें, वो जो भी करते हैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर करते हैं.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा समाजवादी पार्टी के विधायक ओम प्रकाश सिंह और बिजली मंत्री एके शर्मा के बीच दिलचस्प जुबानी जंग देखने को मिली, जब सपा विधायक ने उन्हें बिजली और मीटर के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की. इसके जवाब में एके शर्मा ने कहा कि वो उनके और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच में मंथरा वाला काम न करें, क्योंकि वो दिल्ली सबसे कम जाने वाले नेता है और जो भी करते हैं मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से करते हैं. 

दरअसल गाजीपुर की जमनिया सीट से सपा विधायक ओम प्रकाश ने बिजली को लेकर मंत्री एके शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये तो ऊपर वाले हैं, जनता से चुनाव लड़कर आएंगे तो पता चलेगा. मुख्यमंत्री से बात करिए और कुछ अच्छा काम करिए. हम समझ रहे हैं कि आपकी वकालत कहीं और से हैं. उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था. 

मंथरा वाला काम न करें सपा विधायक
सपा विधायक के इस बयान के जवाब में एके शर्मा ने "उनको ये मालूम नहीं कि मैं सबसे कम दिल्ली जाने वाले नेताओं में हूं, माननीय मुख्यमंत्री इसके साक्षी है. ये 'मंथरा' वाला काम हमारे और मुख्यमंत्री के बीच में न किया जाए क्योंकि हम जो भी काम करते हैं वो माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर करते हैं. उनके मार्गदर्शन में करते हैं. मैं जो भी कहूंगा या करूंगा उसमें अक्षरस जब तक सीएम का आदेश और निर्देश नहीं होगा वो मेरे मुंह से नहीं निकलेगा. आप इस बात की तसल्ली करें." 

एके शर्मा ने इस दौरान सपा विधायक पर तंज भी कसा और कहा कि ओम प्रकाश जी कहते हैं कि वो पीते नहीं है लेकिन मुझे मालूम है कि वो नशे में रहते हैं. क्योंकि गाजीपुर में नशे का एक और इंतजाम है वहां एक प्राकृतिक उत्पाद मिलता है उसके चलते ही वो नशे में रहते हैं. एके शर्मा जब सपा सदन में ये बयान दे रहे ते उनके आगे बैठे सीएम योगी भी मुस्कुरा रहे थे. 

Sambhal Violence: गिरफ्तार की डर से हाईकोर्ट पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, FIR रद्द करने के लिए दी अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget