एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..', अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच हुई मजेदार जुबानी जंग

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा में आज बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला जब नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में अपनी बात रखते हुए ओम प्रकाश राजभर का जिक्र कर दिया.

Akhilesh Yadav and Om Prakahs Rajbhar: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और महंगाई से लेकर भ्रष्टाचार, आवारा पशु, किसान और बेरोजगारी के मुद्दे तो लेकर चुन-चुनकर हमला किया. सपा अध्यक्ष जब सदन में अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान अखिलेश यादव और सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर के बीच बेहद दिलचस्प वाकया हुआ, जिसके बाद तो सदन में जमकर ठहाके लगे. यहां तक कि स्पीकर सतीश महाना और सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.  

दरअसल हुआ ये कि पीडीए को लेकर सीएम योगी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर का जिक्र किया और कहा कि हमारे एक साथी थे, जिन्होंने अब अपना ऑर्बिट बदल लिया है. इसके बाद सदन में सब हंसने लगे. अखिलेश ने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि महोदय हमारे एक साथी थे जो हमें यही बताते थे कि गोरखपुर की भर्ती में क्या हुआ, बांदा में क्या हुआ.. ये सुनते ही सदन में बैठे ओम प्रकाश राजभर खड़े हो गए. इसके बाद अखिलेश ने कहा कि यहां जितने लोग बैठे हैं सबने एक गाना सुना था, जब मैं मंच पर इनके साथ रहता तो ये भी हमेशा एक ही गाना गाते थे...'चल संन्यासी मंदिर में...'

सदन में दिखा दिलचस्प सीन

 इसके बाद अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा कि मैंने गाने की पहली लाइन सुना दी है अब मैं बैठ जाता हूं ताकि वो अगली लाइन सुना दें. तभी ओम प्रकाश राजभर पीछे से उठे और सपा अध्यक्ष को गाने में ही जवाब दिया और पूछा, 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या का काम है...' राजभर के इस जवाब पर अखिलेश ने फिर से चुटकी ली और कहा क्योंकि 'ये शपथ लेने गए थे तो नेता सदन (योगी आदित्यनाथ) ने उन्हें ये गाकर सुनाया कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है.' 

अखिलेश यादव के इस जवाब के बाद पूरे सदन में ठहाके लगने शुरू हो गए. स्पीकर की कुर्सी पर बैठे सतीश महाना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और सीएम योगी भी इस दौरान मुस्कुराते दिखाई दिए. 

Caste Census: यूपी में जातीय जनगणना को लेकर सीएम योगी आदित्नयाथ ने दिया जवाब, बताया- सरकार का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget