एक्सप्लोरर

UP Election 2022: असदुद्दीन औवैसी ने भदोही में सपा-बीजेपी पर जमकर बोला हमला, जानिए किसे बताया राम-श्याम की जोड़ी

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को 600 रुपये का राशन दिया और 1000 का गैस सिलेंडर भी दिया. यह सरकार एक हाथ से दे रही है और दूसरे हाथ से गरीबों से लूट रही है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के अंतिम चरण में 7 मार्च को भदोही (Bhadohi ) जिले में मतदान होगा. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों का जोर अधिक से अधिक चुनाव प्रचार पर है.एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बुधवार को अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने बीजेपी (BJP) और सपा (Samajwadi Party)पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)में कोई फर्क नहीं है, यह राम और श्याम की जोड़ी है. एक नागनाथ है तो दूसरा सांप नाथ और मैं मदारी,10 मार्च के रिजल्ट आने पर सबको बताऊंगा.मुस्लिम भाइयों किसी से डरने की जरूरत नहीं है.

असदुद्दीन ओवैसी ने राशन को लेकर क्या आरोप लगाए?

ओवैसी ने भदोही में बीजेपी और सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार कहती है कि गरीबों को राशन दिया लेकिन 600 का राशन दिया और 1000 का गैस सिलेंडर भी दिया.डबल इंजन की सरकार एक हाथ से दे रही है और दूसरे हाथ से गरीबों से लूट रही है.अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ में कोई फर्क नहीं है, यह राम और श्याम की जोड़ी है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव दोनों नहीं चाहते कि जनता का विकास हो यह दोनों अल्पसंख्यक समाज को ताकतवर बनाना नहीं चाहते,एक की ठोक दो की पॉलिसी है और एक समाजवाद के नाम पर अपने समाज की ही बात करता है.

UP Election 2022 6th Phase Voting Live: यूपी में छठे चरण के लिए वोटिंग शुरू, गोरखपुर समेत 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान जारी

ओवैसी ने कहा की ये मोदी योगी कहते हैं डबल इंजन की सरकार है फिर भी जनता को लूट रही है.योगी बाबा कहते है की गर्मी निकाल दूंगा लेकिन मैं भी कहना चाहता हूं 10 तारीख को गर्मी हम भी निकालने का काम करेंगे.

AIMIM प्रमुख ने बेरोजगारों पर क्या कहा?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा की उत्तर प्रदेश में ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कई डिग्री होल्डर बेरोजगार घूम रहे हैं.मैं युवाओं से अपील करता हूं कि इससे पहले जिसे वोट दिया उसे वोट न दें. उन्होंने साथ ही कहा की सांड ने किसान को परेशान किया लेकिन मोदी चाय पी रहे हैं झूठ बोनले की मशीन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि योगी ने कहा था कि एक सांड के लिए एक हजार रुपया दूंगा लेकिन फिर सड़कों पर आवारा पशु घूम रहे हैं.मैं पूछता हूं की इंसान की कद्र करनी चाहिए या सांड की, ये जनता खुद तय करें.

UP Weather Forecast: यूपी में आज होगी बारिश, जानें- कहां आसमान रहेगा साफ और कहां दिखेंगे बादल

मंच से ओवैसी ने बीजेपी और सपा को सांपनाथ और नागनाथ बताया और अपने को मदारी कहते हुए कहा कि सबको बताऊंगा 10 तारीख के बाद. सभी पार्टियां हमें वोट कटवा कहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है,योगी मोदी को हराना केवल हमारे बस में है.आजकल बीजेपी वाले मस्जिद में भी आना शुरू कर दिए हैं, टोपी पहनना भी शुरू कर दिए हैं,पहले क्यों नहीं पहना भाई,मैं समाज को कहना चाहता हूं की मुस्लिम समाज मजबूर मत बनिए,मजबूत बनिए और हम आपको मजबूत बनाएंगे.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget