एक्सप्लोरर

UP Election: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को नेतृत्व की कमान देने वालों के साथ लड़ेंगे चुनाव

Naresh Uttam Patel on Alliance: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नेता मानने वाले दलों के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा.

Naresh Uttam Patel on Alliance: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी (BJP) सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी की सरकार में गाय गौशाला में भूख के कारण मर रही है. सड़कों पर जानवर मर रहे हैं. बीजेपी सरकार झूठ बोल रही है कि जगह-जगह गौशालाएं बना दी गई हैं. बता दें कि नरेश उत्तम दो दिवसीय दौरे पर गोंडा (Gonda) पहुंचे थे. सपा यूपी के 49 जिलों में किसान यात्रा निकाल रही है.

महंगाई को लेकर साधा निशाना
सपा नेता ने महंगाई को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "गैस के बढ़ते दाम ,जोर से बोलो जय सिया राम, पल-पल बढ़ते गैस के दाम, जोर से बोलो जय सिया राम. पल-पल बढ़ते तेल के दाम जोर से बोलो जय सियाराम. हाथ से छीन लिया गया है काम जोर से बोलो जय सिया." उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं.

छोटे दलों के साथ करेंगे गठबंधन
नरेश उत्तम ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बीजेपी लोगों को तोड़ने का काम करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी अन्य छोटे दल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नेता मानेंगे, नेतृत्व की कमान देंगे. उन सभी दलों के साथ चुनाव लड़ा जाएगा. जहां तक बड़ी पार्टियों का सवाल है. अखिलेश यादव का अनुभव है कि चुनाव में बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन करने पर अपनी ही पार्टी का नुकसान हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी अपने नेताओं और अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हुए चुनाव लड़ेगी. सपा अन्य छोटी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी जो समाजवादी विचारधारा के लोग हैं. जो अन्य पार्टियां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेतृत्व देने की बात करेंगी उनके साथ चुनाव लड़ा जाएगा.

बता दें कि सपा कि किसान यात्रा 29 अगस्त को सीतापुर से शुरू हुई है. यात्रा 49 जिलों में होगी. 21 अक्टूबर को इलाहाबाद संगम में इसका समापन होगा.

ये भी पढ़ें:

Viral Fever in UP: कोरोना के बाद यूपी में वायरल बुखार का कहर, फिरोजाबाद में मरने वालों की संख्या 50 पहुंची

Exclusive: खतरे में यूपी सचिवालय के 222 अपर निजी सचिवों की नौकरी, सीबीआई की FIR के बाद भर्ती रद्द करने का दबाव बढ़ा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget