एक्सप्लोरर

UP Politics: 2027 में चुनाव के लिए यूपी में कैसी होगी BJP की टीम, किसे मिली जगह? जानें क्या है प्लान

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने कर्मों के बल पर दुनिया सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल से भाजपा की सरकार है.

UP News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में जो भी पदाधिकारी लगे हुए हैं, उनकी भूमिका अति महत्वपूर्व है क्योंकि उन्हें ऐसे नए टीम का गठन करना है, जो कैडर की हो और उनमें ताजगी बनी रहे. उन्होंने बूथ और मंडल अध्यक्ष का चयन संजीदगी से करने और संगठन चुनाव के लिए एक माह तक पर्याप्त समय देने का आह्वान किया. 

डॉ. पांडेय ने कहा कि जो बूथ और मंडल के पदाधिकारी इस समय बनाए जाएंगे. उनके ऊपर 2027 का मिशन फतह करने की जिम्मेदारी होगी. इन संगठन निष्ठा और समाज में प्रभावी पदाधिकारियों के हाथों में ही 2027 की कमान होगी और संगठन अपने मिशन को भी साधेगा. गोरखपुर के महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार को गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न हुई. इसमें गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी मौजूद रहे. 

बूथ और मंडल की कमेटी की बैठक को संगठन का अहम पायदान बताते हुए बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अपने कर्मों के बल पर दुनिया सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल से भाजपा की सरकार है. प्रदेश का नेतृत्व पिछले आठ साल से योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं. ऐसे में हम सभी को संगठन की ऐसी मजबूत नींव खड़ा करनी है, जिसके बूते भाजपा की विचारधारा अनंत काल तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करे. 

इस संकल्प को फिर दोहराया
उन्होंने मंडल अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए जिलाध्यक्ष के पद का चुनाव भी 30 दिसंबर तक पूरा कर लेने का संकल्प दोहराया. सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अतिथियों समेत सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में मिली सफलता का विवरण प्रस्तुत किया. बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में 34 लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली है. 

महिला की आत्महत्या के मामले में पूर्व BSP सांसद की मुसीबत बढ़ी, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर भी हैं आरोपी

24,840 बूथों में 19,932 बूथों का गठन किया जा चुका है. इसी तरह करीब 32 हजार लोगों ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली है. क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन पर्व में सक्रियता के साथ सहयोग के संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए आगे की प्रक्रिया में निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग का आह्वान किया. बैठक में प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी कमलेश गौतम, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने भी संबोधित किया. संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुनील गुप्ता ने किया. इस मौके पर प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, पर्यवेक्षक अक्षयवर लाल गोंड, सुरेंद्र नारायण ओढ़े,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, राहुल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget