एक्सप्लोरर

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी के हमलावरों के समर्थन में आगे आए योगी आदित्यनाथ के मंत्री, बचाने के लिए कही यह बात

UP Election 2022: सुनील भराला ने ट्वीट किया, ''हम सचिन और शुभम के परिवार को हर तरह से पूरा सहयोग देंगे. मामले में निष्पक्ष जांच होगी.''

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के राज्य मंत्री सुनील भराला ने एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर हमले के आरोपियों का समर्थन किया है. भराला ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए सचिन शर्मा के परिजनों से मुलाकात भी की है. भराला उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष हैं. 

योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने की आरोपियों से मुलाकात

मंत्री ने ट्वीट किया, ''हम सचिन और शुभम के परिवार को हर तरह से पूरा सहयोग देंगे. मामले में निष्पक्ष जांच होगी.'' भराला ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में शर्मा के परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने दोनों आरोपियों को निर्दोष बताया है.

UP Election 2022: जालौन पहुंचे Imran Pratapgarhi ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, शायराना अंदाज में भाजपा सरकार पर बोला हमला

एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आरोपी के गांव पहुंचे भराला ने पत्रकारों से कहा कि ओवैसी पर हुए हमले में दोनों निर्दोष ब्राह्मण बच्चों को जानबूझकर फंसाया गया है.परिवार के लोगों ने भी कहा कि बिना तथ्यों और सबूतों के बच्चों को फंसाया गया. सभी ने दोनों आरोपी के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग भी की है. भराला ने कहा राष्ट्रीय परशुराम परिषद के नेतृत्व में दोनों निर्दोष बच्चों की कानूनी पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक कमेटी करेगी और पूरे केस की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

भराला ने कहा, "हम सचिन के साथ खड़े हैं और यह हमारा परिवार है. सचिन पर झूठा मुकदमा कर उसे फंसाया गया है और उसे जेल भिजवा कर लोग राजनीति कर रहे हैं और प्रधानमंत्री और पुलिस को चेतावनी देकर कहते हैं कि 20 मिनट के लिए सुरक्षा हटा लो, पता नहीं इतने में ये क्या कर देंगे? कहां ये एक हमले पर ही सुरक्षा बुलेटप्रूफ गाड़ी मांगने लगे. हमारे गृह मंत्री ने उन्हें सुरक्षा भी दी और वह भी जेड प्लस सिक्योरिटी. उसके बाद भी वह बोल रहे हैं कि हमें बुलेटप्रूफ गाड़ी दो और हथियार रखने की अनुमति दो. हम अन्याय नहीं होने देंगे और निष्पक्ष जांच कराएंगे कि सचिन को जेल क्यों भेजा गया?"

असदुद्दीन ओवैसी पर कब और कहां हुआ था हमला?

ओवैसी हापुड़ में चुनाव प्रचार कर 3 फरवरी को दिल्‍ली वापस लौट रहे थे. इस दौरान मेरठ टोलप्लाजा के पास उनकी कार पर फायरिंग की गई थी.पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया था. दोनों ने पूछताछ में बताया था कि ओवैसी और उनके छोटे भाई के बयानों से वो बेहद नाराज थे. इसलिए वो उनकी हत्या करना चाहते थे. 

UP Election: प्रयागराज में बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद, लात-जूता सब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget