एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: अलीगढ़ में RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया था पूर्व MLA जमीर उल्लाह को मंच पर धक्का, ओवैसी की पार्टी ने दिया ऑफर

अलीगढ़ में सपा-आरएलडी की रैली में 2 बार के विधायक हाजी जमीर उल्लाह मंच पर धक्का देने को लेकर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि मुसलमानों को हर जगह बेइज्जत किया जा रहा है.

UP Assembly Election 2022: 23 दिसंबर को अलीगढ़ के इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त जनसभा के दौरान जयंत चौधरी ने मंच पर लोगों का अभिवादन करते हुए अलीगढ़ के दो बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के हाजी जमीर उल्लाह को पीछे धकेल दिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था, जिससे जमीर उल्लाह भी काफी आहत दिखाई दिए. शनिवार को फिरोजाबाद में रैली के दौरान एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस घटना का जिक्र किया था.

अब उस घटना को लेकर अलीगढ़ में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुसलमानों को हर जगह बेइज्जत किया जा रहा है. पार्टी के जिलाध्यक्ष गुफरान नूर ने बताया कि 23 तारीख को अलीगढ़ में सपा और आरएलडी का एक कार्यक्रम हुआ था. वह 10 साल अलीगढ़ के विधायक थे, उनके साथ बदतमीजी की गई और उनको धक्का दिया गया. यह अलीगढ़ की बात नहीं है. ये जो गठबंधन बना है, उसमें हर मंच से सिर्फ मुसलमानों की बेइज्जती की जा रही है.

एआईएमआईएम नेता ने दिया हाजी जमीर उल्लाह को ऑफर

गुफरान नूर ने कहा कि उन्होंने यह समझा है शायद कि दरी बिछाओ, कुर्सी बिछाओ और मंच तक नहीं पहुंच पाए. तुम उस काबिल नहीं हो. ऐसे में कल हमारे नेता असदुद्दीन ओवेसी ने फिरोजाबाद में यह बयान दिया कि हम तुम्हें कंधों पर बिठाते हैं, आप क्यों बेइज्जती की जिल्लत उठा रहे हो. पूरी कौम की बेइज्जती करा रहे हो. आप हमारे पास आइए, हम आपको इज्जत देने का काम करेंगे. मुजफ्फरनगर की जो नफरत थी, वही अलीगढ़ के मंच से दिखाई दी.

जमीर उल्लाह को धक्का देना हमारी कौम की बेइज्जती: गुफरान नूर

गुफरान नूर ने कहा कि मुजफ्फरनगर में जब दंगा हुआ था तो सैफई में ये लोग बैठकर लोग जाम टकरा रहे थे. उस समय 66 विधायक मुसलमान थे. उन्होंने एक भी शब्द उस पर नहीं बोला. जयंत चौधरी ने अलीगढ़ में 2 बार के विधायक को मंच पर धक्का दिया, जो नफरत मुजफ्फरनगर के अंदर थी, वह आज भी हमें दिखाई दे रही है. सारी चीजों का इंतजाम जमीर उल्लाह कर रहे है, गाड़ियां को लेकर जा रहे हैं और उन्हें आप धक्के देकर निकाल दे तो यह हमारी कौम की बहुत बड़ी बेइज्जती है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वाले क्या कहेंगे, उनको तो उसमें ही रहना है. उनको चाहे लात मारो, घुसे मारो उसी में ही पड़े रहना है. मुसलमानों की इज्जत गिरती जा रही है। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है. हम बस ये कहना चाहते हैं कि इतना मत सताओ, इतना मत डराओ कि उसका डर खत्म हो जाए.

ये भी पढ़ें-

UP Assembly Election 2022: फिरोजाबाद में बोले ओवैसी- योगी बाबा के दिमाग पर नाम बदलने का बुखार, गोडसे देश का पहला आतंकवादी

CM Yogi in Prayagraj: बाहुबली अतीक अहमद की जमीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट्स बनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी आज करेंगे शिलान्यास

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget