एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बस्ती के इस राजघराने का एक और युवराज चला लोकतंत्र की राह, नामांकन दाखिल करने के बाद कही यह बात

UP Election 2022: बस्ती जिले की रुधौली विधानसभा सीट पर बीजेपी ने संजय जायसवाल, सपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और कांग्रेस ने बसंत चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बस्ती जिले में 3 मार्च को वोटिंग होगी. यहां अभी नामांकन का काम चल रहा है. शनिवार को अठदमा स्टेट राजघराने के कुंवर पुष्करादित्य सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे. इस विधानसभा के लिए अठदमा स्टेट का बहुत पुराना और दमदार इतिहास रहा है. 

राजपरिवार से पहले भी चुने गए हैं विधायक

इसी सीट से राज परिवार के दिवाकर विक्रम सिंह विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा आदित्य विक्रम सिंह भी विधायक बनकर यूपी की विधानसभा में पहुंच चुके हैं. अब राजघराने परिवार के इकलौते कुंवर पुष्करादित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी से अपना पर्चा भरा है.

UP Election 2022: आज दूसरे चरण के प्रचार का अंतिम दिन. जानिए- पीएम मोदी, मायावती और अखिलेश कहां-कहां रैली करेंगे

रुधौली विधानसभा सीट पर इस समय मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि बीजेपी ने दो बार के विधायक रहे संजय जायसवाल तो वहीं सपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने एक बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके बसंत चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इन सबके बीच राजघराना परिवार भी चुनाव मैदान में कूद गया है. अठदमा स्टेट का रूधौली विधानसभा पर शुरू से ही आधिपत्य रहा है. राज परिवार होने की वजह से जनता का काफी समर्थन भी मिलता है.

दुष्प्रचार का कितना असर होगा?

नामांकन के बाद पुष्करादित्य सिंह ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि रूधौली की जनता की वे सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस सीट पर पहले भी जनता की उनके पूर्वजों ने सेवा की है, अगर जनता उन्हें चुनती है तो वे विकास के नए आयाम लिखेंगे. उन्होंने और साफ किया कि विधायक बनने के बाद विधायकी राजमहल तक सीमित रह जाएगी, इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन इस तरह के दुष्प्रचार से उन्हें कोई फर्क नही पड़ता, क्योंकि रूधौली विधानसभा को एक युवा और पढ़े-लिखे नेतृत्व की जरूरत है. इसलिए उन्हें जरूर जनता का समर्थन मिलेगा.

Unnao Case: उन्नाव मामले में अखिलेश यादव ने आरोपी के सपा से रिश्ते पर दी सफाई, पुलिस के एक्शन पर उठाए यह सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget