एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पांचवें चरण में आज 61 सीटों पर हो रहा है मतदान, केशव प्रसाद मौर्य समेत इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

UP Election 2022: इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोण्डा में मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के पांचवें चरण का मतदान रविवार को कराया जा रहा है. इस दौर में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा.इस चरण में कुल 693 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.इनमें 90 महिलाएं शामिल हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं.  इस दौर में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के कैबिनेट के 5 मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होगा. इनमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)भी शामिल हैं. बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इनमें से 51 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 

पांचवें चरण में कब से कब तक होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ल के मुताबिक इस चरण में रविवार को अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोण्डा में मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. इसके लिए  14 हजार 30 मतदान केंद्रों पर 25 हजार 995 बूथ बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौर में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और 1.05 करोड़ महिला और 1727 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. इसमें 560 आदर्श मतदान केंद्र और 171 महिला कर्मी मतदान केंद्र हैं.

UP Election 2022: जीतने के बाद कभी न दिखने वाले बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार के दौरान हुआ विरोध, विधायक ने दी ये सफाई

मतदान के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 सामान्य प्रेक्षक, 11 पुलिस प्रेक्षक, 20 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं. वहीं 1941 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 250 जोनल मजिस्ट्रेट, 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 2627 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए है. इनके अलावा चुनाव आयोग की ओर से राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक,एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और 2 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं.

पांचवें चरण में योगी सरकार के कितने मंत्री लड़ रहे हैं चुनाव

इस चरण में 693 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 90 महिलाएं शामिल हैं. इस दौर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, रमापति शास्त्री,राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा. मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं प्रतापगढञ की कुंडा सीट पर भी आज ही मतदान कराया जा रहा है. वहां से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चुनाव लड़ रहे हैं. आपराधिक छवि वाले राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. 

UP Election 2022: बलरामपुर में बीजेपी पर बरसे Akhilesh Yadav, कहा- 'डबल इंजन सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार डबल हुआ'

प्रतापगढ़ रामपुर खास सीट पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना,प्रतापगढ़ सदर से अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल,अमेठी से डा.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया की भी किस्मत का फैसला होगा. 

पांचवें चरण की कितनी सीटें बीजेपी ने 2017 में जीती थीं

पांचवें चरण में जिन 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, 2017 के चुनाव में उनमें से 51 सीटों पर बीजेपी जीती थी. उसकी गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को 2 सीटों पर जीती थी. वहीं सपा केवल 5 सीटें ही जीत पाई थी. कांग्रेस ने और दो सीटें निर्दलियों ने जीती थीं. बसपा का खाता भी नहीं खुला था.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget