एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे सीएम योगी, जानें- सूबे की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचने से पहले का चुनावी इतिहास

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि किस सीट से चुनाव लड़ना है, इसका फैसला पार्टी करेगी.

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि वो विधानसभा (UP Assembly Election2022)का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा है कि उन्हें चुनाव किस सीट से लड़ना है, यह बीजेपी तय करेगी. पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में योगी ने यह बात कही. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ के लिए सुरक्षित सीटों को लेकर कयास लगना शुरू हो गया है. मथुरा की सीट को योगी आदित्यनाथ के लिए सुरक्षित सीट बताया जा रहा है. लेकिन योगी ने खुद ही कहा कि मथुरा से चुनाव लड़ने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ की सीट को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं.  

योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर

योगी आदित्यनाथ ने अब तक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे. उन्होंने लगातार 5 बार लोकसभा में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को बैठे थे. इसके बाद 21 सितंबर 2017 को उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद का रास्ता चुना. 

वोटों की 'भिक्षा' लेने क्या कृष्ण जन्मभूमि जाएंगे संन्यासी आदित्यनाथ?

योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले नवंबर में कहा था कि पार्टी जहां से कहेगी वो चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि योगी अगर चुनाव लड़ेंगे तो कहां से लड़ेंगे. ऐसे में उनके लिए पहली मुफीद सीट गोरखपुर (शहर) की मानी जा रही है. पिछले 3 दशक में बीजेपी इस सीट से कभी नहीं हारी है. योगी आदित्यनाथ जिस गोरखनाथ मंदिर के महंथ हैं. वह गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा सीट में आता है. यह सीट परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई है. इससे पहले मंदिर मानीराम विधानसभा सीट में था. योगी के गुरु महंत अवैद्यनाथ 5 बार इस सीट से जीते थे. ये दोनों सीटें योगी के लिए मुफीद हैं. 

अयोध्या या मथुरा

अयोध्या को मंदिरों और साधु-संतों की नगरी कहा जाता है. यह दुनियाभर के हिंदुओं की आस्था का केंद्र है. ऐसे में 24 घंटे हिंदुत्व को जीने वाले योगी आदित्यनाथ के लिए अयोध्या भी मुफीद सीट हो सकती है. पिछले चुनावों तक अयोध्या का राम मंदिर बीजेपी की राजनीति का केंद्रीय मुद्दा था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वहां अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. इसलिए मंदिर अब उतना बड़ा मुद्दा नहीं रहा है. लेकिन बीजेपी इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है. योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने से बीजेपी की यह मंशा पूरी हो सकती है.

Yogi Adityanath Rally in Rampur: रामपुर में सीएम योगी का एलान, 1947 के बाद पाकिस्तान से आए लोगों को जमीन का पट्टा देगी सरकार

इसी तरह से मथुरा की सीट भी योगी आदित्यनाथ के लिए मुफीद मानी जा रही है. बीजेपी पिछले कुछ दिनों से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला उठा रही है. योगी आदित्यनाथ ने भी 29 दिसंबर को एक सभा में मथुरा का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है. काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रूप से बन रहा है, फिर मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा. वहां पर भी काम भव्यता के साथ आगे बढ़ चुका है. ऐसे में अगर योगी आदित्यनाथ मथुरा से चुनाव लड़ना बीजेपी के लिए मुफीद हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget