एक्सप्लोरर

UP Election: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया सांसदों और विधायकों से फीडबैक, पूछा- कैसे जीतेंगे चुनाव?

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पुरी तरह से कमर कस ली है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवध क्षेत्र के सांसदों और विधायकों से फीडबैक लिया.

UP Assembly Election 2022: यूपी (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का पताका फहराने के लिए बीजेपी (BJP) पूरी कोशिशें कर रही है. बीजेपी अब फुल चुनावी मोड में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) खुद विधायकों से फीडबैक ले रहे हैं. शुक्रवार को अवध क्षेत्र की बैठक के दौरान योगी ने विधायकों से चुनाव की तैयारियों को लेकर अपडेट लिया. उन्होंने सीधा सवाल करते हुए पूछा कि चुनाव कैसे जीतेंगे और तैयारी कैसी है?

मुख्यमंत्री आवास पर हुई अवध क्षेत्र की बैठक में सीएम ने ये भी पूछा कि बीजेपी विधायक संगठन से किस तरह की मदद अपने क्षेत्र में चाहते हैं? सरकार से अपने क्षेत्र में क्या कोई नई योजना या कोई बड़ा प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए सौगात चाहते हैं? साथ ही उन्होंने विधायकों से सुझाव भी मांगा. योगी ने पूछा कि कैसे पार्टी की स्थिति को उनके विधानसभा क्षेत्र में और बेहतर किया जा सकता है?

इस बैठक के दौरान लगभग 16 विधायकों ने अपने सुझाव दिए. विधायकों ने कहा कि क्षेत्र में जो काम लटके पड़े हैं उन्हें अब जल्द से जल्द पूरा कराया जाए. बची हुई योजनाओं का उद्घाटन किया जाए. कुछ विधायकों ने ये भी कहा कि अब चुनाव करीब हैं तो उनकी भी अफसर सुने उन्हें अनदेखा न करें ऐसे निर्देश दिए जाएं.

बैठक में सांसद, विधायक रहे मौजूद
गौरतलब है कि सीएम आवास में अवध क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम भी मौजूद थे. बता दें कि अवध क्षेत्र में बीजेपी के 15 संगठनात्मक जिले आते हैं. जिसमें लोकसभा की कुल 16 सीटें आती हैं. इनमें 13 सीटों पर बीजेपी ने 2019 में जीत हासिल की थी. विधानसभा सीटों की बात करें तो अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा की सीटें हैं जिसमें 2017 में बीजेपी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Violence: आशीष मिश्रा आज पुलिस के सामने होगा पेश, गृह राज्य मंत्री ने अपने बेटे को बताया निर्दोष

ABP Cvoter Survey: यूपी में सीएम योगी की होगी वापसी या अखिलेश यादव-मायावती मारेंगे बाजी? पढ़ें सर्वे के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
Azamgarh News: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget