एक्सप्लोरर

UP Election 2022: विरोधियों पर मायावती का हमला, बेरोजगारी और महंगाई को छोड़ धार्मिक-जातीय भेदभाव पर वोट मांगने का आरोप लगाया

UP Elections: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सपा और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सपा और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेता रोटी-रोजगार, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को छोड़कर धार्मिक-जातिय भेदभाव और नफरती बातों के आधार पर वोट मांग रहे हैं. बसपा सुप्रीमो ने इसको लेकर शनिवार को दो द्वीट किए.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट में क्या कहा है

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, '' यूपी चुनाव में विरोधी पार्टियों का जनविरोधी चाल, चरित्र, चेहरा एवं दोमुहापन पुनः उजागर. वे रोजी-रोजगार, बेरोजगारी व महंगाई आदि की पहाड़ जैसी समस्याओं को दूर कर अच्छेदिन की बात नहीं बल्कि धार्मिक-जातीय भेदभाव व नफरती बातें करके वोट माँग रहे हैं, जो कतई भी उचित नहीं है.''

अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, ''यूपी की जनता ने पहले सपा और फिर भाजपा की सत्ता के पिछले 10 साल जंगलराज, अराजकता, अहंकार, जातीय व धार्मिक द्वेषपूर्ण भेदभाव आदि के बहुत संकट भरे गुजारे हैं. इसीलिए अब इनके किसी भी लुभावने वादों एवं बहकावों आदि में नहीं आएं तो बेहतर.'' 

मीडिया पर भी मायावती ने साधा था निशाना

इससे पहले शुक्रवार को मायावती ने चुनाव प्रचार को लेकर मीडिया पर भी आरोप लगाए थे. उन्होंने एक ट्वीट में जनता को आगाह करते हुए लिखा था, ''यूपी विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से धर्म व जाति की राजनीति हावी है व मीडिया में भी ऐसी ख़बरें भरी पड़ी रहती हैं उससे ऐसा लगता है कि यह सब सपा व बीजेपी की अन्दरुनी मिलीभगत के तहत ही हो रहा है और वे चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम व जातीय नफरती रंग देना चाहती हैं. जनता सतर्क रहे.''

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में इस बार बसपा अकेले ही मैदान में है. बसपा ने अबतक करीब 200 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. अपनी चुनावी व्यस्तताओं को ध्यान में रखकर पार्टी प्रमुख मायावती ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है. 

ये भी पढें

Rakesh Tikait News: एमएसपी पर कमेटी के लिए 31 को धरना देगी भारतीय किसान यूनियन, राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर लगाए ये आरोप

UP Election 2022: किसान आंदोलन में एक हुए वेस्ट यूपी के जाट-मुसलमान, क्या वोटों का बंटवारा रोक पाएंगे सपा-रालोद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल
बुंदेलखंड में बनेंगे 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, किसानों को मिलेगी राहत
बुंदेलखंड में बनेंगे 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, किसानों को मिलेगी राहत
नावों की सुरक्षा से लेकर पंजीकरण तक नई व्यवस्था, योगी सरकार बनाएगी ‘इनलैंड वाटर अथॉरिटी’
नावों की सुरक्षा से लेकर पंजीकरण तक नई व्यवस्था, योगी सरकार बनाएगी ‘इनलैंड वाटर अथॉरिटी’

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget