एक्सप्लोरर

UP Election 2022: एसपी सिंह बघेल पर हमले के खिलाफ चुनाव आयोग गई बीजेपी, इस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी

UP Election 2022: एसपी सिंह बघेल का आरोप है कि मंगलवार देर रात करहल थाना क्षेत्र के ग्राम अतीकुउल्लापुर गांव में खेतों से निकले कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और फायरिंग की.

बीजेपी (BJP) ने मैनपुरी के करहल (Karhal) से अपने उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) पर हुए हमले के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने इस मामले आईपीसी और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. केंद्र सरकार ने इस हमले के बाद बघेल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है. बघेल करहल में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

एसपी सिंह बघेल पर कहां हुआ हमला?

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने अन्य नेताओं के साथ लखनऊ में चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. चुनाव आयोग से मिलने वाले बीजेपी नेताओं में पूर्व अध्यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी और अन्य नेता शामिल थे.

UP Election 2022: लखनऊ में मायावती बोलीं- इस वजह से यूपी में फिर से BSP की सरकार आना जरूरी, कांग्रेस-सपा और बीजेपी को न दें वोट

एसपी सिंह बघेल मैनपुरी के करहल में सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उनका आरोप है कि मंगलवार देर रात करहल थाना क्षेत्र के ग्राम अतीकुउल्लापुर गांव में खेतों से निकले कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और फायरिंग की. इसमें केंद्रीय मंत्री की कार और अन्य गाड़ियों के शीशे टूट गए. बघेल का कहना है कि हमलावर 'अखिलेश भैया जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे. उनका कहना है कि हमलावरों के पास लाठी और लोहे की छड़ें भी थीं. बघेल ने इस मामले की शिकायत करहल थाने में दर्ज कराई है. 

Uttar Pradesh News: इस जिले के 85 हजार लोगों की कट सकती है बिजली, वसूली के लिए बिजली विभाग कर रहा ये तैयारी

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हमले को देखते हुए एसपी सिंह बघेल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है. उनकी सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा (CISF) के जवान तैनात किए जाएंगे.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget