एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी नेता संजीव बालियान का दावा- बीजेपी से नाराज नहीं हैं किसान, अखिलेश-जयंत के गठबंधन पर कही ये बात

UP Election 2022: संजीव बालियान ने कहा कि किसान आंदोलन खत्‍म हो चुका है और किसानों की बीजेपी से अब कोई नाराजगी नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार के चुनाव में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराएगी.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजीव बालियान ने पश्चिमी यूपी में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही है. बालियान ने सोमवार को कहा कि अखिलेश और जयंत की जोड़ी कुछ काम नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश के चुनाव पर असर नहीं पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान और बिजली को लेकर किसानों में नाराजगी थी. लेकिन अब भुगतान कराया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने किसानों की नाराजगी पर क्या कहा

एक टीवी चैनल से बातचीत में बालियान ने कहा कि किसान आंदोलन खत्‍म हो चुका है और किसानों की बीजेपी से अब कोई नाराजगी नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन खत्‍म होने के बाद अब किसानों की नाराजगी भी नहीं रही. बीजेपी के इस नेता ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 136 में 109 सीटें जीत ली थीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार के चुनाव में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराएगी. 

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर का दावा- सपा के संपर्क में हैं अनुप्रिया पटेल, अपना दल ने दी ये प्रतिक्रिया

उन्‍होंने कहा, ''हम प्रचार में पलायन और मुजफ्फरनगर दंगों की याद दिला रहे हैं. बालियान ने दावा किया कि बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी यूपी में कानून व्यवस्था सुधार दी है. किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टिकैत ने साफ कर दिया है कि वो किसी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं. 

Rajnath Singh Corona Positive: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण में 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. पहले दौर में किसान आंदोलन का केंद्र रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान कराया जाएगा. बीजेपी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में इन इलाकों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया था. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसान आंदोलन की वजह से इस इलाके में बीजेपी के प्रति किसानों में नाराजगी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget