एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोण्डा में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों ने किया नामांकन, सपा-कांग्रेस के इतने उम्मीदवारों ने किया नामांकन

UP Election 2022: गोण्डा में शनिवार को बसंत पंचमी के दिन बीजेपी के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं सपा के 3 और कांग्रेस के 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के गोण्डा में शनिवार को बसंत पंचमी के दिए बीजेपी के सातों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया. वहीं समाजवादी पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

किस सीट से किसने किया है नामांकन

जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से घोषित बीजेपी के उम्मीदवारों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नामांकन किया. इनमें गोण्डा सदर से कैसरगंज बीजेपी सांसद के बेटे प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, कटरा बाजार से बावन सिंह, कर्नलगंज से अजय सिंह, मनकापुर से प्रदेश सरकार में मंत्री रमापति शास्त्री और गौरा से प्रभात वर्मा ने नामांकन किया. नामांकन के बाद सभी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कराए गए विकास कार्य और अन्य उपलब्धियां गिना कर जनता के बीच जनसंपर्क करने और अपनी जीत का दावा किया.

UP Election 2022: अमित शाह आज जारी करेंगे बीजेपी का 'लोक कल्याण संकल्प पत्र', इस तरह से जुटाए गए हैं लोगों के सुझाव

गोण्डा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार

वहीं गोण्डा सदर विधानसभा सीट से सपा सरकार में मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया. वहीं कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार बैजनाथ दुबे ने भी नामांकन किया तो कर्नलगंज विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया. इन प्रत्याशियों ने जनता से संपर्क और अपनी जीत का दावा किया. कटरा विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी विनोद शुक्ल ने भी शनिवार को नामांकन किया.

UP Weather Report: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, यूपी में भीषण ठंड और कोहरे से नहीं मिलेगी अभी राहत

गोण्डा सदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमा कश्यप ने नामांकन किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि वो 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे के साथ लोगों के बीच में जाकर जनसंपर्क कर रही हूं. वहीं कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने नामांकन किया. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget