एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, 5 से 12 सितंबर तक चलेगा टीकाकरण अभियान

UP Lumpy Disease: पशुओं में होने वाली इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए 5 से 12 सितंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने इससे निपटने के लिए नौ टीमों का गठन किया है

Lumpy Disease Vaccination: उत्तर प्रदेश में पशुओं में लंपी बीमारी के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है. अब पशुओं में होने वाली इस बीमारी पर कंट्रोल के लिए विभाग के द्वारा 5 से 12 सितंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इसके अलावा इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए पशु पालन मंत्री ने 9 टीमों का गठन किया है. विभाग ने लंपी रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों की जवाब देही तय की है. विभाग के द्वारा मंडलवार अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. पशुपालन निदेशालय में इस रोग की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.

जानकारी के अनुसार लंपी स्किन रोग के लगातार बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाने का निर्णय लिया है. पशुओं में होने वाली इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए 5 से 12 सितंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने इससे निपटने के लिए नौ टीमों का गठन किया है और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर दी है. इस वक्त उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में 711 पशु लंपी से प्रभावित हैं और 7 पशुओं की मृत्यु हो चुकी है. 

पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा लंपी रोग पर नियंत्रण को लेकर के हुई बैठक में लंपी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं. मौजूदा समय में कुशीनगर महाराजगंज और झांसी में लंपी के काफी मामले देखने में आ रहे हैं. इसलिए मंत्री ने वहां के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश भी दिया है. इसके साथ ही पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यालय स्तर पर संयुक्त निदेशक (ईपीडी) को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रणाली में सुधार लाने की भी हिदायत दी है. 

वैक्सिनेशन की होगी शुरुआत
पशुपालन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आईवीआरआई (IVRI) तथा एनआरसी हिसार के सहयोग से 15000 लंपी प्रो-वैक वैक्सीन प्राप्त कर वैक्सीनेशन के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए. साथ ही 15 दिनों के भीतर 1 लाख डोज की व्यवस्था करने के निर्देश भी मंत्री ने दिए हैं. पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौशालाओं और गौ संरक्षण केंद्रों में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही है. इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ भी विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर बीमारी को रोकने के लिए निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Politics: हरक सिंह रावत के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget