एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: हरक सिंह रावत के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. कॉलेज के अंदर से एक बड़ा जनरेटर भी विजिलेंस टीम उठाकर अपने साथ ले गई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की थी. रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी के बाद उत्तराखंड में राजनीति गर्मा गई है. विजिलेंस की रेड को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस की की प्रवक्ता गरिमा दोसानी ने कहा कि बीजेपी और प्रदेश की सरकार बदले की भावना से काम कर रहे हैं और इसीलिए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को परेशान करने के लिए विजिलेंस के द्वारा कार्रवाई कराई जा रही है. दोसानी ने कहा कि रावत को परेशान करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के प्रपंच रच रही है.  इसी क्रम में विजिलेंस के द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है जबकि हरक सिंह रावत किसी भी प्रकार के घोटाले में शामिल नहीं है. दोसानी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकार के हथकंड़े अपना रही है.

कांग्रेस के इस बयानबाजी पर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है.  बीजेपी प्रवक्ता मानवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से घोटाले की जननी रही है. कांग्रेस के नेता घोटाले में फंसते हैं तो इसमें बीजेपी का हाथ कहां से हो सकता है. उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पहले से ही चर्चाओं में रहने वाले रहे हैं. विजिलेंस के द्वारा एक मुकदमा दर्ज किया गया था जो कि अवैध निर्माण और पेड़ों के अवैध कटान को लेकर विजिलेंस ने दर्ज किया था. उसी क्रम में विजिलेंस अपनी कार्रवाई कर रही है. इसमें बीजेपी का या सरकार का कोई भी हाथ नहीं है.  मानवीर चौहान ने आरोप लगाया कि केवल हमें बदनाम करने के लिए कांग्रेस शोर मचा रही है जबकि यह सभी जानते हैं कि घोटाले किसने किए हैं और घोटालेबाज पार्टी कौन है? मानवीर चौहान ने आगे कहा कि हमारा किसी भी प्रकार से इस पूरे घटनाक्रम में कोई हाथ नहीं है. एजेंसियां अपना काम करती हैं इसके लिए ना तो सरकार उन पर दबाव बनाती है ना ही पार्टी.

हरक सिंह रावत ने सरकारी पैसे से खरीदीं कई संपत्तियां- विजिलेंस
बता दें कि उत्तराखंड विजिलेंस के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. कॉलेज के अंदर से एक बड़ा जनरेटर भी विजिलेंस टीम उठाकर अपने साथ ले गई. विजिलेंस के अधिकारियों की माने रावत ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके संपत्ति खरीदी हैं, उन्हीं संपत्तियों पर छापेमारी की गई है. यह संपत्ति आदि किसकी है इस बात को विजिलेंस ने अभी गुप्त रखा है. सूत्रों के अनुसार सारी संपत्तियां हरक सिंह रावत की बताई जा रही हैं. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ों के अवैध कटान को लेकर एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके अंतर्गत एक डीएफओ को भी जेल भेजा गया था. उसी क्रम में जांच के दौरान यह सामने आया है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग करके कई संपत्तियां खरीदी गई हैं जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है.

ये भी पढ़ें:

BHU में महिला प्रोफेसर से छेड़खानी व मारपीट का मामला आने से हड़कंप, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget