एक्सप्लोरर

कानपुर के हड़ताली एंबुलेंस चालक पहुंचेंगे लखनऊ, हड़ताल को धार देने के लिए राजधानी की तरफ कूच

हड़ताली एंबुलेंस चालक और मेडिकल टेक्नीशियन अब कानपुर से लखनऊ का रुख कर रहे हैं. बहरहाल सरकार का रुख सख्त होता जा रहा है.

Ambulance strike in UP: उत्तर प्रदेश में इस वक्त एंबुलेंस चालक हड़ताल पर हैं. अपनी मांगों को लेकर पहले GVK कंपनी और फिर सरकार से नाराजगी जता चुके एंबुलेंस चालक किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं. इधर मरीजों का बुरा हाल हो रहा है लेकिन एंबुलेंस चालक अपनी हड़ताल से टस से मस होने को तैयार नहीं है.

हड़ताली एंबुलेंस चालक और मेडिकल टेक्नीशियन अब कानपुर से लखनऊ का रुख कर रहे हैं. अपनी इस लड़ाई को और धार देने के लिए आज कानपुर में 81 एंबुलेंस में काम करने वाले 316 कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंगे. सरकार से इनकी समान कार्य समान वेतन, ठेका प्रथा को खत्म करने और 9 एंबुलेंस कर्मियों के शहीद होने पर उनको उचित मुआवजा देने की मांगों पर यह एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर अड़े हुए हैं.

हड़ताली एंबुलेंस चालकों का साफ तौर पर यह कहना है कि उन्हें ₹12029 वेतनमान मिलता है जबकि मेडिकल टेक्नीशियन को ₹12700 जबकि कंपनी को 21000 से कुछ ज्यादा पैसा सरकार के द्वारा दिया जाता है. अब वह इस दोहरे रवैए को झेलने के लिए राजी नहीं है. साल 2019 में भी उनको आश्वासन दिया गया था लेकिन हुआ कुछ भी नहीं. उनका PF और ESIC का पैसा कटता है लेकिन अगर उनको ज़रूरत पड़ती है तो उनका ठीक से इलाज भी नहीं किया जाता. कानपुर में एम्बुलेंस चालकों के नेता शांतनु पांडेय का कहना है कि अबकी बार उनकी लड़ाई निर्णायक होगी.

सरकार का रुख सख्त होता जा रहा है

सरकार को उनकी हालत को देखते हुए मांगों को मान लेना चाहिए. उन्हें भी समान कार्य और समान वेतन मिलना चाहिए. ठेका प्रथा का बन्द करके उन्हें NHM में समायोजित किया जाना चाहिए. इसके अलावा कोरोना काल में इनके जो साथी अपनी जान गंवा चुके हैं उन कोरोना योद्धाओं को 50 लाख रुपये देकर उनके परिजनों को बड़ी राहत देनी चाहिए. बहरहाल सरकार का रुख सख्त होता जा रहा है. वहीं कानपुर स्वास्थ्य विभाग ने भाड़े पर टेम्पो, लोडर और डाला चलाने वाले ड्राइवरों को एम्बुलेंस चलाने के लिए रख लिया है लेकिन ये ड्राइवर मरीज को अस्पताल के गेट पर छोड़कर चले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

ABP Ganga Maha Adhiveshan Dehradun LIVE: स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल बोले- गैरसैंण को राजधानी बनाने के मैं पक्ष में हूं

ABP Ganga Maha Adhiveshan: गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की सबसे ज्यादा खुशी मुझे हुई- प्रेमचंद अग्रवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget