एक्सप्लोरर

खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टियों के पास पहुंचे दर्जनों आवेदन, असमंजस की बनी स्थिति

Aligarh News: खैर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अलग-अलग दलों से दर्जनों उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है. प्रत्याशी चयन को पार्टियां असमंजस की स्थिति में हैं.

UP By Election 2024: अलीगढ़ की विधनासभा खैर में उपचुनाव होने वाला है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने डेरा डालना शुरू कर दिया है. 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों रुपये की सौगात अलीगढ़ को दी है. इसके साथ ही खैर विधानसभा में खेल मैदान के साथ युवाओं और महिलाओं को रोजगार देने की बात कही गई है. दूसरी तरफ आरएलडी लगातार खैर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मलेन के जरिये लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. आरएलडी नेताओं के द्वारा ताबड़तोड़ बैठकें खैर विधनासभा में की जा रही हैं, दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारी होने वाले उपचुनाव के सियासी संग्राम में एक कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी अगर बात कही जाए तो दो बार के चुनाव में यहां अच्छी जीत हासिल कर चुकी है. यही वजह है कि बीजेपी का मनोबल सातवें आसमान पर है. विधायक और मंत्री रहे अनुप वाल्मीकि के हाथरस से सांसद निर्वाचित होने के बाद खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. वह लगातार विधानसभा खैर पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. खैर उनकी जन्मभूमि के साथ-साथ उनकी कर्म भूमि भी है. उपचुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी कोई कोताई नहीं छोड़ना चाहती है. हर रोज यहां प्रभारी मंत्रियों का आना अब शुरू हो गया है,

किस पार्टी पर आए कितने आवेदन
सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की अगर बात कही जाए तो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह उर्फ लाला के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया भारतीय जनता पार्टी के लगभग 30 आवेदन अब तक उन पर आ चुके हैं. 30 दावेदारों ने विधानसभा खैर में टिकट मांगी है, पार्टी हाई कमान के आदेशों का पालन किया जाएगा जो पार्टी के दिशा निर्देश होंगे. उसी हिसाब से दमदार प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा. आरएलडी जिला अध्यक्ष हम्बीर सिंह बताया कि लगभग एक दर्जन आवेदन पूर्व में आ चुके हैं अभी कोई नया आवेदन आएगा तो उसे पार्टी हाई कमान को भेजा जाएगा.

समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष अलीगढ़ लक्ष्मी सिंह धनगर ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा आवेदन अब तक आ चुके हैं. कई आवेदन अलग-अलग माध्यम से हाई कमान तक पहुंच चुके हैं. हाई कमान के निर्णय और उनका आदेश स्वीकार रहेगा, समाजवादी पार्टी दमखम के साथ अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी. इससे पहले भी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी विधानसभा खैर में जीत हासिल कर चुकी है.

वहीं चंद्र शेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़ गुफरान नूर ने बताया कि विधानसभा खैर उपचुनाव के लिए लगभग 20 आवेदन उनके पास आ चुके हैं. पार्टी का जो फैसला होगा हाई कमान के द्वारा लिया जाएगा. फिलहाल सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधानसभा खैर के उपचुनाव को लेकर उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: Kannauj News: अखिलेश यादव को माला पहनाने को लेकर भिड़े सपा कार्यकर्ता, मारपीट का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget