एक्सप्लोरर

AIMIM नेता का सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान, कहा- 'मंदिर में घंटा बजाने वाला...'

UP News: एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने यूपी की योगी सरकार की आलोचना करते हुए राज्य में कानून की स्थिति पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी किसी का भी घर तोड़ रहे हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)  प्रमुख शौकत अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित बयान दिया है. यूपी एआईएमआईएम अध्यक्ष  शौकत अली ने कहा कि मंदिर में घंटा बजाने वाला आदमी यूपी का मुख्यमंत्री है, वह जो बोल देता है वह कानून बन जाता है. कानून का राज यूपी में कहीं नहीं दिखता है. इसके साथ एआईएमआईएम नेता ने योगी सरकार की आलोचना करते हुए राज्य में कानून की स्थिति पर सवाल उठाया है. 

मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए  यूपी एआईएमआईएम अध्यक्ष  शौकत अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं की हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कहा की उन्होंने 35 साल भीख मांगी और स्टेशन पर चाय बेची लेकिन राजनीति ने उन्हें यह ताकत दी की वह व्यक्ति रात को देश के टेलीविजन पर खड़ा होकर बोलता है कि आज से हजार पांच सौ का नोट रद्दी कागज हुआ. आप बताइये मंदिर के एक पुजारी और मस्जिद के एक इमाम की कितनी इज्जत है यह आप और हम सब जानते हैं उनकी इज्जत मस्जिद और मंदिर तक ही रहती है. आप देखिये एक मंदिर का घंटा बजाने वाला मंदिर का पुजारी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है और वह जो कह देता है उसके मुंह से निकली हुई बात कानून बन जाती है. भाई घर गिरादो तो गिर गया फिर कानून का राज कहां है, कहां अदालतें हैं. भाई कोई जुर्म साबित नहीं हुआ उस से पहले आप उसका घर गिरा दे रहे हैं. 

मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज पर लगा दी जाएगी पाबंदी

शौकत अली ने कहा कि बस कह दिया की घर गिरा दो तो गिर गया तो फिर ऐसे तो बीजेपी में ऐसे कई लोग हैं जिन पर आरोप हैं. खुद मुख्यमंत्री पर कई मुकदमे हैं, मेरे दोस्तों मेरे बुजुर्गो मैं जहां तक समझा हूं इस देश में अपने अस्तित्व के लिए आपको लड़ना है अपने धर्म, अपने मदरसों, अपनी मस्जिदों, अपने बीबी बच्चों और अपने कारोबार सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपके पास राजनीति के अलावा कोई रास्ता नहीं है. अब हालात का तकाजा ये है हम अपना सियासी प्लेटफॉर्म बना कर अपनी लड़ाई खुद नही लड़ेंगे तो आने वाला कल हमारे बच्चों को अपनी पहचान को मिटा कर जीना पड़ेगा. वहीं उन्होंने मौलाना नदवी का हवाला देते हुए कहा कि अगर मुसलमान सियासत से दूर रहेगा, तो वो दिन दूर नहीं कि तुम्हारी मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज भी पाबंदियां लगा दी जाएगी. शौकत अली यहीं नहीं रुके, उन्होंने सामने बैठे अपने मुस्लिम कार्यकर्ताओं को दिल्ली के बाटला हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा है कि उस समय आजमगढ़ के मुस्लिम बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जो आज तक बरकरार है.

Watch: सीएम योगी का 'मिट्टी में मिलाओ अभियान' जारी, उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुलाम के घर चला बुलडोजर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget