एक्सप्लोरर

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूद कर बचाई जान

Agra Car Fire: पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की ईको-स्पोर्ट कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा से जालौन जा रही थी तभी अचानक कार के इंजन से धुआं उठने लगा, जिसने कार को अपनी चपेट में ले लिया

Agra Lucknow Expressway Car Fire: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई. कार में  बैठे यात्रियों ने किसी तरह कार की खिड़कियां खोलकर गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई. इस हादसे में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. गनीमत ये रही कि किसी जानमाल की हानि नहीं हुई. 

ये घटना फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के पास हुई, जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया. खबर के मुताबिक जालौन के थाना तोपखाना निवासी शानू अपने साथियों के साथ दिल्ली से जालौन जा रहा था. इसी दौरान थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 47.400 के पास अचानक गाड़ी के पहिए घर्षण करने लगे और कार के इंजन से चिंगारी निकलने लगी.  

कार के इंजन से उठा धुआं
पुलिस के मुताबिक सफेद रंग की ईको-स्पोर्ट कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा से जालौन जा रही थी. कार को शानू नाम का शख्स चला रहा था. उसके साथी गुलाम हसन और इरफान सवार भी कार में सवार थे. बुधवार देर शाम करीब जब कार नसीरपुर थाना क्षेत्र में पहुंची तभी अचानक कार के इंजन धुआं निकलने लगा और गाड़ी के बोनट से तेज धुआं उठने लगा. 

कार के बोनट से धुआं उठता देख कार सवार तीनों युवकों के होश उड़ गए, जिसके बाद वो तेजी से कार के शीशे तोड़ते हुए बाहर कूद गये. कुछ ही देर में कार भीषण आग की लपटों में घिर गई और एक्सप्रेस-वे पर धू-धू कर जल उठी. कार को जलता हुआ देख एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे अन्य वाहन चालक भी पीछे ही रुक गए. जिसके बाद लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी.  

यूपी में नेम प्लेट विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- किसी को पहचान बताने में...

घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा, फायर ब्रिगेड की टीम और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद कार को एक्सप्रेस-वे से हटाया गया. तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू किया जा सका. 
फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget