एक्सप्लोरर

उन्नाव केस: जल्द होगा मामले का खुलासा, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे सकती है पीड़िता

उन्नाव कांड में जल्द असलियत सामने आ सकती है. पीड़िता की हालत में सुधार के बाद अब वह जल्द मजिस्ट्रेट के सामने बयान देगी.

उन्नाव: उन्नाव की तीन दलित युवतियों को जहर दिये जाने और उनमें से दो की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया. विपक्ष लगातार सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर आरोप लगा रहा है. हालांकि, पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया, लेकिन घटना को लेकर कानपुर के अस्पताल में भर्ती तीसरी युवती जो मुख्य गवाह है उसका बयान महत्वपूर्ण है. मंगलवार को उन्नाव से पहुंची महिला इंस्पेक्टर ने चिकित्सकों की सहमति पर पीड़िता से घटना की जानकारी ली. यह भी संभावना है कि जल्द ही पीड़िता मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी.

दुपट्टे से बंधी बेहोशी की हालत में मिली थी लड़कियां

असोहा थानाक्षेत्र के गांव निवासी दो भाइयों की 13 व 17 वर्षीय बेटियां और उनके भतीजे की 16 वर्षीय बेटी छह दिन पहले शाम को खेत से चारा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं. रात करीब आठ बजे खेतों की तरफ पहुंचने पर तीनों एक ही दुपट्टे और चादर से बंधी अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं थीं. अस्पताल में डॉक्टरों ने बुआ और भतीजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी 17 वर्षीय किशोरी को कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके साथ ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया. पुलिस का दावा है कि घटना के पीछे आरोपितों का एकतरफा प्यार है और दोनों आरोपित अनुसूचित समुदाय के हैं जो पड़ोसी गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं.

मजिस्ट्रेट के सामने होगा बयान

पुलिस के खुलासे के बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं हैं, तो ऐसे में अस्पताल में भर्ती तीसरी किशोरी के बयान अहम हैं. पुलिस पीड़िता के बयान को लेकर बराबर अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क में रही और चिकित्सकों की सहमति से मंगलवार को उन्नाव से आयी महिला इंस्पेक्टर ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली. पीड़िता ने महिला इंस्पेक्टर को आपबीती सुनाई और इंस्पेक्टर ने बयानों की रिकॉर्डिंग भी की. बताया जा रहा है कि पीड़िता की हालत में बराबर सुधार हो रहा है और जल्द ही वह मजिस्ट्रेट के सामने बयान देगी. पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद घटना का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें.

डबल मर्डर से अमरोहा में सनसनी, परिजनों ने शराब ठेका मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget