एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उन्नाव की इस सीट से कभी नहीं जीत पाई सपा, जानिए- इसबार क्या है चुनावी समीकरण?

मोहान विधानसभा से अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में सपा का खाता नहीं खुला है. यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस, बीजेपी, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भी मौका दिया.

UP Assembly Election 2022: उन्नाव की एक ऐसी विधानसभा जो मशहूर शायर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी के नाम पर है. इस विधानसभा का नाम मोहान है. आजादी के बाद से हुए अब तक 17 विधानसभा चुनाव में कभी भी इस विधानसभा से सपा का प्रत्याशी जीतकर लखनऊ विधानसभा नहीं पहुंचा है. इस बार समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर आंचल वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है. अब देखना यह होगा कि क्या इसबार इस विधानसभा से समाजवादी पार्टी का खाता खुलेगा. प्रदेश के चुनावी दंगल में राजनीतिक पार्टियां अपने अपने मजबूत कैंडिडेट पर दाव लगा रही हैं. 

कांग्रेस-बीजेपी से कौन मैदान में
उत्तर प्रदेश की सत्ता में कई बार सत्ता के सिंहासन पर सपा का राज रहा लेकिन उन्नाव की मोहान सीट पर सपा कभी नहीं काबिज हो पाई. सपा का यह सपना अभी तक अधूरा है. उन्नाव में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है. इसको लेकर अब तक कांग्रेस ने मधू रावत को मैदान में उतारा है. मधु रावत के पति मुनेश्वर पुराने कांग्रेसी नेता हैं. बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक बृजेश रावत पर ही भरोसा जताते हुए उनको चुनावी मैदान में उतारा है. बृजेश रावत पेशे से शिक्षक हैं.

सपा-बसपा से कौन मैदान में
अगर समाजवादी पार्टी की बात की जाए तो इस बार पार्टी ने एक पढ़े-लिखे प्रत्याशी पेशे से डॉक्टर आंचल वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. आंचल वर्मा के पिता बनारस के अजगरा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक कैलाश सोनकर हैं. बसपा ने सेवक लाल को प्रत्याशी बनाया गया है. सेवक लाल पूर्व बसपा विधायक राधेलाल के चचेरे भाई हैं. इनकी पत्नी सोना रावत हसनगंज से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं और सेवक लाल खुद कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं.

सपा का खाता तक नहीं खुला
मोहान विधानसभा के इतिहास की बात की जाए तो आजादी के बाद से अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में सपा का खाता नहीं खुला है. यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस, बीजेपी, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भी मौका दिया. सबसे पहले सन 1951 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की. इसके बाद 1957 और 1962 में कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी जीते.1967 में जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया. 1969 और 1974 में फिर से दो बार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया को जीत मिली.

कब कौन जीता
1977 में जनता ने चंद्रपाल के चेहरे पर जनता पार्टी को मौका दिया. 1980 में भिक्खालाल को फिर से कम्युनिस्ट पार्टी से जीत मिली और 1985 में बद्री प्रसद ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से जीत हासिल की. इसके बाद इन पार्टियों का रुतबा कम हुआ और भारतीय जनता पार्टी के मस्तराम ने लगातार दो बार 1989 और 1991 में यहां का प्रतिनिधित्व किया. 1993 में जनता ने पहली बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रामखेलावन को जीत दिलाई.

1996 के चुनाव में बीजेपी ने फिर से पलटी मारी और लगातार दो बार 1996 और 2002 में बीजेपी से मस्तराम विधायक बने. 2007 में जनता का रुख एक बार फिर से बदला और बसपा के राधेलाल रावत ने जीत दर्ज की जो कि लगातार दूसरी बार 2012 में भी विधायक बने. 2017 के चुनाव में बीजेपी ने ब्रजेश रावत को मैदान में उतारा और ब्रजेश रावत ने जीत दर्ज की.

मोहान विधानसभा क्षेत्र का ब्योरा-

-कुल मतदाता-332714
-पुरुष-181433
-महिला-151258
-अन्य-23

मोहान (पूर्व में हसनगंज) अब तक के विधायक

-1951 जटाशंकर इंडियन नेशनल कांग्रेस
- 1957          सजीवन लाल  कम्युनिस्ट पार्टी
-1962  भिक्खालाल कम्युनिस्ट पार्टी
-1967 एस राम इंडियन नेशनल कांग्रेस
-1969 सजीवन लाल कम्युनिस्ट पार्टी 
-1974  भिक्खालाल कम्युनिस्ट पार्टी
-1977  चंद्रपाल जनता पार्टी
-1980  भिक्खालाल कम्युनिस्ट पार्टी
-1985  बद्री प्रसाद इंडियन नेशनल कांग्रेस
-1989  मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
-1991  मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
-1993  रामखेलावन बहुजन समाज पार्टी 
-1996  मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
-2002  मस्तराम भारतीय जनता पार्टी
-2007  राधेलाल बहुजन समाज पार्टी
-2012  राधेलाल बहुजन समाज पार्टी
-2017  ब्रजेश रावत भारतीय जनता पार्टी


मतदाताओं के जातिगत आकड़े (अनुमानित)
-मौर्या-25 हजार
-ब्राह्मण-18 हजार 
-क्षत्रिय-14 हजार
-वैश्य-11 हजार
-लोधी-21 हजार
-पाल-14 हजार
-निषाद-17 हजार
-शेष अन्य

हालांकि मोहान विधानसभा से किसकी जीत होगी यह तो आगामी 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन सभी दल अपनी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: राजनीति में उतरी दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की तीसरी पीढ़ी, पोती ने सपा से ली एंट्री, मिली ये जिम्मदारी

UP Election 2022: जानिए- अपना दल (के) और समाजवादी पार्टी के झगड़े में किसे होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget