एक्सप्लोरर

विरोधियों पर बरसे स्वतंत्र देव सिंह बोले- हम साम्प्रदायिक हैं, नहीं करते किसी का तुष्टिकरण

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो लोग हम पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं, हम कहते हैं कि हम साम्प्रदायिक हैं. उन्होंने कहा की हम किसी का तुष्टिकरण नहीं करते हैं. 

Swatantra Dev Singh Unnao Visit: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्नाव में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में बीजेपी विधायकों और युवा मोर्चा के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शहीदों को नमन किया. उन्होंने कोरोना काल में सेवा देने वाले कोरोना योद्धाओं को भी नमन किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में युवा वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित वैक्सीन कई देशों में भेजी जा रही है और हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत में आगे भारत बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने मेडल भी जीता और दिल भी. 

जेल से निकलने में डरते हैं गुंडे 
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज भारत माता का मस्तक ऊंचा हो रहा है. उन्होंने कहा कि जो लोग हम पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं, हम कहते हैं कि हम साम्प्रदायिक हैं. उन्होंने कहा की हम किसी का तुष्टिकरण नहीं करते, हम साम्प्रदायिक हैं, हम वन्दे मातरम, तिरंगा ध्वज फैलाने, राम मंदिर की बात करते हैं तो हम साम्प्रदायिक हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर गुंडागर्दी कैसी थी ये सबने देखी. आज गुंडे पैरोकारी के लिए भी जेल से निकलने में डरते हैं, सोचते हैं पैरोकारी के लिए जाएं या नहीं. 

लोगों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ 
स्वतंत्र देव सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि हम गांव, गरीब और विकास की बात कर रहे हैं. चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या किसान सम्मान निधि योजना हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और योजनाओं से गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में गुंडागर्दी बन्द है, आज लड़कियां कभी भी निकल सकती हैं. स्वतंत्र देव सिंह विपक्ष पर हमला करते हुए कहा की आपने सपा और बसपा का शासन देखा है. हम विकास के नाम पर, राष्ट्रवाद के नाम पर आगे बढ़ने वाले हैं. 

विपक्ष कोई पार्टी नहीं 
स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की विपक्ष कोई पार्टी नहीं है, सब जातिवाद की बात करते हैं, क्षेत्रवाद की बात करते हैं, वंशवाद की बात करते हैं, परिवारवाद की बात करते हैं. उन्होंने कहा की आप राष्ट्र के लिए आगे तो आओ. उन्होंने कहा कि आप कोरोना काल में घर से बाहर नहीं निकलते हैं, आप गरीबों की सेवा के लिए आगे आओ.स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की जनता ने 5 साल आपका शासन भी देखा है. एक बार बसपा को लोग निपटाते थे तो सपा आ जाती थी, सपा को निपटाते थे तो बसपा आ जाती थी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मोदी जी के विकास के नाम पर, योगी के नाम पर वोट मिलने जा रहा है. 

गांव, गरीब, किसान खुशहाल हैं
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने माफियाओं और गुंडों पर सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, देखिए दर्द किसी को नहीं होना चाहिए. इस समय राज्य की कानून व्यवस्था में आपको कंट्रोल दिख रहा है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की देखिए अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, एक गुंडे को अपने बेडरूम में बुलवा लीजिए तो आपका मकान बर्बाद हो जाता है. एक शरीफ सम्मान करते हैं तो आपका परिवार खुशहाल रहता है. उन्होंने कहा कि देश के अंदर आज बम कांड नहीं हो रहा है. पहले कहीं काशी विश्वनाथ में, कहीं ट्रेन में तो कहीं कचहरी में बम फटता था. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा करते हुए कहा कि लोग शांति से रह रहे हैं. गांव, गरीब, किसान खुशहाल हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव विकास और राष्ट्रवाद के नाम पर, कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के विश्वास के आशीर्वाद के साथ लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के स्टूडेंट्स ने बयां किया दर्द, बोले- हर पल सता रही है परिवार की चिंता

BJP Jan Ashirwad Yatra: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का बयान, बोले- मुर्दों के लिए काम कर रही थी सपा सरकार 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget