एक्सप्लोरर

Unnao News: सड़कों पर उतर एसपी ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा, दुकानदारों से पूछा सुरक्षा का हाल

Unnao Police News: एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने दल बल के साथ सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए. साथ ही लोगों की समस्याओं को भी सुना.

Unnao News: उन्नाव (Unnao) पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान वे गंगा घाट पहुंचे. साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की. उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी भी ली. 

बीती देर शाम एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा क्षेत्राधिकारी व फोर्स के साथ गंगाघाट पहुंचे. जहां उन्होंने पैदल गश्त किया. नगर के प्रमुख दुकानदारों के साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हालात पूछे और उनको आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं. नगर में पुलिस अधीक्षक को भी जाम से जूझना पड़ा.  

दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने के निर्देश 
उनके साथ सीओ सिटी आशुतोष कुमार, गंगाघाट कोतवाली राजकुमार के साथ मरहला चौराहे से गोपीनाथ पुरम, ऋषि नगर तक पैदल गश्त किया. पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग की गई. इसके साथ ही उन्होंने फोरलेन के किनारे दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी देखे. जिन दुकानों में कैमरे नहीं लगे थे, उन्हें तत्काल लगाने के निर्देश दिये.

उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को सीसीटीवी लगवाना अनिवार्य है. जिससे किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सकता है. पेट्रोल पंप कर्मियों को निर्देश दिए कि पंप पर लगे कैमरे को चौबीस घंटे चालू रखें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो स्थानीय पुलिस की मदद लें. एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त कर नगर की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना.

बस कंडक्टर का पर्स हुआ चोरी 
शुक्रवार को ही कानपुर उन्नाव के बीच चलने वाली ई सिटी बस के कंडक्टर का रुपयों से भरा बैग किसी ने पार कर दिया. गंगाघाट कोतवाली के पास पहुंचते ही पूरी बस में तलाशी ली गई लेकिन बैग नहीं मिला. कंडक्टर ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस से शिकायत की है. 

नवीन पुल पर लगा भारी जाम 
वहीं शुक्रवार को भारी जाम भी देखने को मिला. नवीन पुल के फुटपॉथ पर सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी की दुकान लगा रखी थी, उन्हें हटाने के साथ ही भीषण जाम लग गया. देर रात तक सैकड़ों चौपहिया और दोपहिया वाहन सवार जाम में फंसे रहे. पुलिस भी जाम छुड़ाने में लगी रही लेकिन इसके बावजूद देर रात यातायात सामान्य हुआ.

ये भी पढ़ें: Mirzapur Accident: मिर्जापुर में तेज रफ्तार बस पलटी, नीचे दबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget