एक्सप्लोरर

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

Unnao Road Accident: गाजियाबाद में रहने वाले पिता-पुत्र स्कॉर्पियो कार में सवार होकर बिहार के गया की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्नाव में उनकी कार में एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रोलर ने अनियंत्रित होकर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ये हादसा इतना जोरदार था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मौत हो गई. 

ये हादसा रविवार सुबह करीब 7.30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे संख्या 286 किमी पर हुआ. जब गाजियाबाद में रहने वाले पिता-पुत्र स्कॉर्पियो कार में सवार होकर बिहार के गया की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्नाव में उनकी कार में एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. 

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहगीरों के मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबलेंस की मदद से लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार संजय कुमार सिंह उनके बेटे सौरभ और गौरव कुमार की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस मामले में हसनगंज थाना पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है. 

इस हादसे पर उन्नाव पुलिस की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए जानकारी दी गई है. पुलिस ने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे की सूचना पर थाना हसनगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद तीनों घायलों को इलाज हेतु लोकबंधु अस्पताल लखनऊ भेजा गया था जहां इलाज के दौरान तीनों घायलो की मृत्यु हो गयी है, स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों के शव को कब्जें में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

यूपी को मिली पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, महिलाओं को टिकट पर मिलेगा 50 परसेंट डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget