एक्सप्लोरर

यूपी को मिली पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, महिलाओं को टिकट पर मिलेगा 50 परसेंट डिस्काउंट

UP Double Decker Electric Bus: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बस में सफर भी किया और बस की खूबियों के बारे में जाना.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य की पहली ‘डबल डेकर’ इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस बस की शुरुआत महत्वपूर्ण कदम है. शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश की पहली ‘डबल डेकर’ इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की.

सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए टिकट पर 50 फीसदी की छूट की घोषणा की. उन्होंने हर शनिवार सुबह हेरिटेज रूट पर चलने वाली सेवाओं पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की भी घोषणा की. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि यात्रियों को डिजिटल भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

बस में मौजूद हैं पांच सीसीटीवी कैमरे और एक पैनिक बटन

इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पांच सीसीटीवी कैमरे और एक पैनिक बटन लगाया गया है और इलेक्ट्रॉनिक बस वाहन ट्रैकिंग डिवाइस के माध्यम से इसकी वास्तविक समय की लोकेशन तक पहुँचा जा सकता है.

सीएम योगी ने बच्चों के साथ बस में सफर भी किया

मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बस में सफर भी किया और बस की खूबियों के बारे में जाना. मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश की पहली ‘डबल डेकर’ इलेक्ट्रिक बस की सेवा शुरू होने से यातायात की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी. साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.”

दूसरे शहरों में भी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा की होगी शुरुआत- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक होने के कारण यह बस प्रदूषण कम करने में सहायक होगी. योगी ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर हिंदूजा ग्रुप इलेक्ट्रिक वाहनों का संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है, जिसका उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

यूपी के इस गांव में 35 से ज्यादा कुंवारी लड़कियां हो गईं प्रेग्नेंट! परिजनों के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget