एक्सप्लोरर

Unnao News: दंगा रोकने के लिए उन्नाव में हुई मॉक ड्रिल, कानपुर हिंसा के बाद से अलर्ट मोड में है पड़ोसी जिले की पुलिस

कानपुर में हुई हिंसा के बाद उन्नाव की पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है. यहां दंगा रोकने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया.

UP News: कानपुर (Kanpur) में हुई हिंसा के बाद से आसपास के जिलों में सतर्कता बरती जा रही है. इसी के मद्देनजर उन्नाव (Unnao) के एसपी दिनेश त्रिपाठी (Dinesh Tripathi) ने आज पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण का रिहर्सल करवाया. उन्होंने आज पुलिस लाइन में अचानक कई थानेदारों को बुलाया और दंगा नियंत्रण (Riot Control) करने को लेकर उनकी सतर्कता और मौजूदा उपकरण की जांच की.

अभ्यास के दौरान टीम को दो हिस्सों में बांटा गया. एक टीम को पुलिस पर हमला करने की जिम्मेदारी दी गई और दूसरी टीम को बचाव की जिम्मेदारी दी गई ताकि यह जाना जा सके कि वे कितने सतर्क हैं. इस मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों को पानी की बौछार से भीड़ को तितर-बितर करना भी बताया गया. बता दें कि कानपुर की सीमाएं उन्नाव से सटी हुई हैं इसलिए उन्नाव सीमा पर चौकसी बरती जा रही है. एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सभी थानेदार और लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

आत्मरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाने के सीखे गए गुर

उन्नाव पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के गुर सिखाए गए. उन्नाव में कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है कि जब पुलिस व पब्लिक के बीच आमने-सामने आ गई. अब कानपुर में हुई घटना के बाद पुलिस फिर से एक्टिव मोड पर है, एसपी दिनेश त्रिपाठी और एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराया. पुलिसकर्मियों को बताया गया कि वे दंगे के दौरान आधी-अधूरी तैयारियों के साथ मौके पर न जाएं और सुरक्षा के उपकरण साथ रखें.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ कोर्ट ने छह आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, प्रधान प्रत्याशी की हत्या का मामला

दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस की पार्टियां रहती हैं तैनात

उन्हें बताया गया कि दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस की 10 पार्टियां तैनात रहती हैं सबसे पहले एलआइयू पार्टी को भेजा जाता है, फिर सिविल पुलिस पार्टी, पुलिस पार्टी, फायर सर्विस पार्टी, आशु गैस पुलिस पार्टी, लाठी-डंडा पुलिस पार्टी, फायरिग पुलिस पार्टी, फ‌र्स्ट एड पुलिस पार्टी, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पुलिस पार्टी को रवाना किया जाता है.  इस दौरान सतर्कता से कार्रवाई की जाने की बात बताई गई, ताकि जनहानि न हो. उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया की यह हमारी रूटीन की कार्रवाई है. उन्होंने कहा कि हम पुलिस बल को बलवा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करवाते हैं जिसमें सारे अधिकारी मौजूद रहते हैं.

ये भी पढ़ें -

Noida News: सुपरटेक ट्विन टावर गिराने को लेकर आज होगा मंथन, तैयारियों पर होगी चर्चा

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget