एक्सप्लोरर

UP News: उन्नाव में भू-माफिया नसीम अहमद पर बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

Unnao News: भू-माफिया नसीम अहमद पर कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं. इसमें दो मुकदमे जान से मारने की धमकी और अन्य मामलों में फर्जी तरह से दस्तावेजों को तैयार कर जमीनों के खरीद-फरोख्त के हैं.

Land Mafia Naseem Ahmad: उत्तर प्रदेश (UP) के उन्नाव (Unnao) में भू-माफिया पर जिलाधिकारी ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है. डीएम के आदेश पर 90 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई. उन्नाव सदर तहसीलदार, सीओ बीघापुर और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई. गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क कर खरीद-फरोख्त पर भी रोक लगा दी गई. भू-माफियाओं में डीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया.

गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ पुलिस चौकी इलाके के अखलॉक नगर के रहने वाले गैंगस्टर और भू-माफिया के खिलाफ रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर कटरी पीपर खेड़ा के सत्रह स्थानों पर पड़ी लगभग 90 करोड़ 13 लाख 36 हजार 4 सौ 76 की अवैध अचल संपत्ति कुर्क की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी बीघापुर और तहसीलदार सदर की मौजूदगी में शुरू हुई. अधिकारियों ने डुुगडुगी पिटवाकर कुर्क की कार्रवाई की.

साल 2022 में हुई थी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

कानपुर केडीए कॉलोनी जाजमऊ निवासी डॉ. नसीम अहमद पुत्र हाजी अखलाक अहमद, हाल पता अखलॉक नगर थाना गंगाघाट के गंगाघाट कोतवाली और सदर कोतवाली में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं. इसमें दो मुकदमे जान से मारने की धमकी और अन्य मुकदमे फर्जी तरह से दस्तावेजों को तैयार कर जमीनों के खरीद-फरोख्त के दर्ज है. इसके साथ ही साल 2022 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था. डीएम के निर्देश पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ बीघापुर माया राय, गंगाघाट इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह, थानाध्यक्ष दही मय भारी पुलिस बल के साथ हाईवे स्थित कटरी पीपर खेड़ा में बने ग्रीन विलेज रेस्टोरेंट में कुर्क की कार्रवाई शुरू की.

परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम पर खरीदता था जमीन

तहसीलदार ने बताया कि कटरी पीपर खेड़ा के 17 स्थानों पर पड़ी गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा. इसकी कीमत लगभग 90 करोड़ 13 लाख 36 हजार 4 सौ 76 की आंकी गई है. उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी पर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अवैध तरीके से गैंग बनाकर गंगाघाट क्षेत्र के कटरी पीपर खेड़ा और आस-पास के इलाकों में गरीब किसानों की जमीन कब्जा कर उसको प्लॉटिंग कर अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा है. उसने अपने भाई, भतीजे और परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम से जमीन खरीद-फरोख्त का काम करता चला आ रहा है.

बीघापुर के क्षेत्राधिकारी ने क्या बताया?

भू-माफिया नसीम अहमद पर गंगा घाट कोतवाली सदर कोतवाली में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें दो मुकदमे जान से मारने की धमकी, दूसरे मुकदमे फर्जी तरह से दस्तावेजों को तैयार कर जमीनों के खरीद-फरोख्त के दर्ज हैं. इसके साथ ही साल 2022 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई और अब पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की है. क्षेत्राधिकारी बीघापुर माया राय ने बताया कि उन्नाव पुलिस की ओर से भू माफिया नसीम अहमद निवासी जाजमऊ कानपुर नगर हाल पता अखलॉक नगर थाना गंगाघाट जिला उन्नाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित की गई अचल संपत्ति जिसकी कीमत 90 करोड़ 13 लाख 36 हजार 476 को कुर्क किया गया.

ये भी पढ़ें- Basti Road Accident: बचपन में हुई दोस्ती, एक ही स्कूल में पढ़ाई, अब सड़क हादसे में एक साथ तीन दोस्तों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget