एक्सप्लोरर

Unnao: उन्नाव में डंपर ने पुलिस वाहन को मारी जोरदार टक्कर, हाईवे पर पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हादसा

Unnao Accident: उन्नाव में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के वाहन को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी है. जिसके कारण तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोहरामऊ थाना पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी. उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस के सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मारने के बाद डंपर सवार वाहन समेत फरार हो गया.

पुलिस वाहन के एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर हाइवे पर आगे तैनात पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया. वहीं हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना की फस्ट मोबाइल वाहन सुबह करीब साढ़े चार बजे पेट्रोलिंग कर रही थी. पुलिसकर्मी अपने सरकारी वाहन से लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे के आशा खेड़ा के पास अजगैन की तरफ जा रहे थे. जिस समय एक तेज रफ्तार डंपर ने वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. डंपर की टक्कर लगने से वाहन में सवार दरोगा सुरेंद्र सिंह, सिपाही सतीश चौधरी, होमगार्ड रोहित कुमार घायल हो गए.

हादसे के बाद डंपर सवार फरार

हादसे के बादद डंपर सवार फरार हो गया. जिसके बाद किसी तरह घायल कर्मियों ने एक्सीडेंट की सूचना थाने को दी. उधर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही अन्य पुलिस टीम ने टक्कर मारने वाले डंपर को पकड़ लिया. वहीं एम्बुलेंस की मदद से घायल तीनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया.

घायल पुलिसकर्मी जिला अस्पताल रेफर

जहां डाक्टरों ने तीनों कर्मियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया. सोहरामऊ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि रात की ड्यूटी में पुलिसकर्मी हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, डंपर की टक्कर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है. फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है. डंपर के खिलाफ मामला दर्ज कर जरूरी कार्यवाही की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिवलिंग के पास हाथ धोने के वीडियो पर दिया बयान, बीजेपी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget