एक्सप्लोरर

'बीजेपी किसी पर नहीं थोप रही योग', मुस्लिम धर्म गुरु के बयान पर सांसद साक्षी महाराज का पलटवार

UP News: बीजेपी नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिम बद्रे आलम के योग को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "बीजेपी किसी पर योग थोप नहीं रही है."

Unnao News: संभल में मुस्लिम धर्म गुरु बद्रे आलम ने कहा कि योग दिवस मुस्लिमों पर न थोपे, मुस्लिम पांच वक्त योग करता है. मुस्लिमों के सूर्य नमस्कार करने पर उन्होंने आपत्ति जताई है. अब इस मुस्लिम धर्म बद्रे आलम के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है.  सांसद साक्षी महाराज ने बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि- "खुद ही कह रहे हैं कि 5 बार मुस्लिम योग करता है." 

साक्षी महाराज ने मुस्लिम धर्म गुरु के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "भाजपा सरकार किसी पर योग थोप नहीं रही है. बीमारी को दूर करने के लिए विश्वभर में आह्वान किया गया है. हिंदू, मुसलमान, ईसाई, पादरी सभी ने योग को आत्मसात किया है, यह हमारे लिए खुशी की बात है."

"योग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए है"
साक्षी महाराज ने कहा, "आलम साहब खुद कह रहे हैं मुस्लिम समाज नमाज के माध्यम से पांच बार योग करता है, छठी बार ना करें वो उनकी खुशी है. योग किसी पार्टी का नहीं है, योग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए है. समाज में कुछ लोगों को आपत्ति दर्ज करने की आदत होती है." उन्नान सांसद साक्षी महाराज ने यह बयान अपने कैंप कार्यालय में दिया है.

सीएम योगी ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश
इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर सभी को निरोग रहने का संदेश दिया है. सीएम योगी ने सभी विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दीं. योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "योग भारत की ऋषि परंपरा का एक ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ ही हमको स्वस्थ मस्तिष्क भी प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: यूपी में बिजली मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच टकराव? अखिलेश यादव ने शेयर कर दिया वीडियो

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget