एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: उन्नाव में प्रदर्शनकारियों को गिनाए जाएंगे अग्निपथ योजना के फायदे, प्रशासन ने तैयार किया प्लान

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्नाव जिला प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है. इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए अब युवाओं को इस योजना के फायदे गिनाए जाएंगे.

Unnao Agnipath Protest: केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उन्नाव (Unnao) में जिला प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए अब जिला प्रशासन ने खास प्लान तैयार किया है, जिसके तहत प्रदर्शन कर रहे लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही पुलिस जनपद के तमाम इलाकों की पल-पल की रिपोर्ट भी ले रही थी. खुद डीएम और एसपी (DM And SP) ने इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए हैं.

युवाओं को दी जाएगी 'अग्निपथ' की जानकारी 

उन्नाव में पुलिस प्रशासन ने अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए ये फैसला किया है कि छात्रों को इस योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही जनपद के तमाम इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो सके. एहतियात के तौर पर रेलवे फोर्स भी अलर्ट है. जिसके लिए पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी भी सख्ती के साथ स्टेशनों में चेकिंग कर रही है और आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च किया.

Ballia News: बलिया में अगले दो महीने के लिए धारा 144 लागू, जुमे की नमाज समेत इन्हें मिलेगी छूट

गिनाएं जाएंगे अग्निपथ के फायदे
डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना बेहद लाभकारी है. बस लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं है इसलिए लोग कन्फ्यूज होकर इस तरह की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.  डीएम ने कहा कि हम लगातार अपने जनपद के बच्चों को समझा रहे हैं और इस योजना के बारे में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. इसके लिए कुछ टीचरों के साथ एनसीसी के लोगों से बातचीत कर इस योजना के लाभ के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है. यहां किसी तरह की समस्या नहीं होगी. हमारे जनपद के बच्चे बहुत समझदार हैं, जब उन्हें अग्निपथ योजना समझ आएगी तो वो इसका लाभ उठाएंगे. और भविष्य को उज्जवल करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Agnipath Protest: औरैया में पुलिस प्रशासन सतर्क, रेलवे स्टेशनों, हाईवे और बस अड्डों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget