एक्सप्लोरर

Unnao News: बारिश का पानी घर तक पहुंचा तो पड़ोसी ने लाठी-डंडे से की पिटाई, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बारिश के पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया और इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई.

UP News: उन्नाव (Unnao) के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम बारिश का पानी (Rain Water) निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा. मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे. इस मारपीट में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल (Kanpur Hallet Hospital) में रेफर किया गया था जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया. वहीं, मृतक के घर के 2 सदस्य भी घायल हुए हैं. परिजनों ने गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है.

पुलिस ने दी यह जानकारी

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना हसनगंज के बारा खेड़ा गांव में कल शाम को दो पक्षों में बारिश का पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें मारपीट हुई है. मारपीट में कमलेश नाम का व्यक्ति घायल हो गया गया. उसे उपचार के लिए हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया था. जानकारी मिली है कि वहां उसकी मौत हो गई. इस संबंध में थाना हसनगंज में केस दर्ज किया गया है और जिसमें तीन नामजद आरोपी हैं.

Azadi ka Amrit Mahotsav: गोरखपुर से निकली RPF की बाइक रैली, बापूधाम होते हुए 14 अगस्त को पहुंचेगी वॉर मेमोरियल

यह है पूरा मामला

बारा खेड़ा गांव निवासी कमलेश के घर से बारिश का पानी मोहल्ले के ही महेंद्र के दरवाजे तक चल गया. इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, बात बढ़ते ही दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे. इसमें महेंद्र, उसके बहनोई जगतपाल और मामा रामू ने मिलकर कमलेश की पिटाई कर दी. इसमें कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में कमलेश के परिवार के दो और लोगों को चोटें आई हैं. परिजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया. कमलेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया. वहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक की लड़की ने गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है. 

ये भी पढ़ें -

Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार कांवड़ यात्रा में दिखी अयोध्या के 'राम मंदिर' की झलक, कांवड़ियों पर हुई फूलों की वर्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget