एक्सप्लोरर

Unique Tradition in Gorakhpur: अंधविश्‍वास की खूनी परम्‍परा, देवी मां को बुजुर्गों से लेकर नवजातों तक के रक्‍त की बलि

Unique Tradition in Gorakhpur: गोरखपुर के बांसगांव में श्रीनेत वंश के लोग एक अनोखी परंपरा के तहत दुर्गा मंदिर में अपने शरीर का रक्त चढ़ाते हैं. इसमें बच्चों से लेकर जवान बुजुर्ग तक शामिल होते हैं.

Blood Offers to Goddess in Gorakhpur: मां दुर्गा की भक्ति और सदियों से चली आ रही अनोखी परंपराओं के बारे में तो अनेक किस्से सुनने को मिलते हैं. आज के आधुनिक युग में भी आस्था पर अन्धविश्वास इस कदर हावी है, कि लोगों को नवजात बच्चों के जान तक की परवाह नहीं है. वैश्विक महामारी के समय में ऐसी परम्‍पराएं सोचने पर भी मजबूर करती हैं. गोरखपुर के बांसगांव के श्रीनेत वंश के राजपूतों के अंधभक्ति की ये परम्‍परा सदियों से चली आ रही है. गोरखपुर के बांसगांव का दुर्गा मंदिर. जहां श्रीनेत (राजपूत) वंश के नवजात से लेकर बुजुर्ग तक मां दुर्गा को अपने शरीर के रक्त को बेलपत्र पर बलि के रूप में अर्पित करते हैं. यह अनोखी परंपरा ऐसा 300 साल से भी अधिक समय से चली आ रही है.

रक्त चढ़ाने की अनोखी परंपरा 

गोरखपुर के बांसगांव में श्रीनेत वंश के लोगों द्वारा शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन मां दुर्गा के चरणों में रक्‍त चढाने की अनोखी परंपरा है. देश-विदेश में रहने वाले श्रीनेत वंश के लोग नवमी के दिन यहां पर आते हैं और मां दुर्गा के चरणों में रक्‍त अर्पित करते हैं. सबसे खास बात ये है कि, एक दिन के नवजात से लेकर जवान और बुजुर्ग भी इस परंपरा का निर्वहन करते हैं. विवाहित युवकों के शरीर से नौ जगहों, अविवाहितों, बच्चों और नवजात के एक हिस्से से चीरा लगाकर रक्‍त बेलपत्र पर मां के चरणों में अर्पित किया जाता है.

लोगों की आस्था, नहीं पड़ता कटे का निशान 

एक दशक पहले एक ही अस्तुरे से सभी लोगों को चीरा लगाया जाता रहा है. लेकिन, अब अलग-अलग ब्लेड से श्रीनेत वंश के लोग चीरा लगवाते हैं. इसके बावजूद वह धूप-बत्ती और अगरबत्ती से निकली राख को अपने शरीर के कटी हुई जगह पर लगा लेते हैं. जिससे टिटनेस और कई अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन, श्रीनेत वंश के लोगों का मानना है कि यह मां दुर्गा की कृपा ही है कि, सदियों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे लोगों को न तो कभी टिटनेस हुआ और न ही किसी प्रकार का संक्रमण. इसके साथ ही कभी भी किसी को घाव भरने के बाद भी कटे का निशान नहीं पड़ा.

विदेशों से भी आते हैं लोग

शारदीय नवरात्र के दिन क्षत्रीय वंश के लोग यहां देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं. यहां के लोग मानते हैं कि मां को रक्‍त चढाने से मां खुश होती है और उनका परिवार निरोग और खुशहाल होता है. पिछले कई सौ सालों से बांस गांव में अंधविश्‍वास की इस परम्‍परा का निर्वाह आज की युवा पीढी भी उसी श्रद्धा से करती है, जैसा उनके पुरखे किया करते थे. और सभी का मानना है कि क्ष‍त्रीयों द्वारा लहू चढाने पर मां का आशीर्वाद उन पर बना रहता है.

अंधविश्वास की परंपरा 

वैश्विक महामारी के काल में इस रक्‍त बलि से न जाने कितने मासूम को बीमारी का शिकार होने का खतरा बना हुआ है. तो वहीं, वैश्विक महामारी में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने से भी महामारी फैलने का डर है. लेकिन कुलदेवी नाराज न हो जाएं, इसलिए कोई इसका विरोध भी नहीं करता है. हर साल बांसगांव के इस मंदिर में आस्‍था के नाम पर अंधविश्‍वास की ये परम्‍परा चली आ रही है. दर्जनों नवजातों के साथ सैकडों बच्‍चों के रक्‍त को बेलपत्र पर बलि स्‍वरूप दुर्गा मां को अर्पित किया जाता है. यहां के क्षत्रियों की आस्‍था पर अंधविश्‍वास इतना हावी है कि इन मासूमों की चीख पुकार भी मंदिर की घंटियों में दबकर दम तोड़ देती हैं.

ये भी पढ़ें.

Dussehra 2021: देहरादून में दशहरे का होगा बदला स्वरूप, इस बार कुछ ऐसे मनाया जाएगा विजय दशमी का पर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget