एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: स्मृति ईरानी ने अमेठी से अयोध्या तक के लिए चलवाई बसें, फ्री में दर्शन-पूजन कर सकेंगे श्रद्धालु

स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में अमेठी में 17 ब्लॉक हैं और इन सभी ब्लॉक से हर दिन 3 बसें अयोध्या आएंगी. इस तरह 51 बसें अमेठी से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर आएगी और दर्शन-पूजन कराएगी.

Amethi to Ayodhya free bus Service: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से तीन बसों पर सवार होकर 150 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं, जहां सभी ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान अमेठी से अयोध्या आए सभी श्रद्धालुओं को कारसेवक पुरम में भोजन कराया गया. अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी की तरफ से भी सभी मेहमानों को प्रसाद भेंट किया गया है. गौरतलब है कि अमेठी से अयोध्या तक की निशुल्क बस यात्रा 17 दिन चलेगी. 17 ब्लॉक में हर दिन 3 बस अमेठी से निशुल्क श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आएंगी.
 
दरअसल चुनावी समर शुरू हो चुका है. ऐसे में हर राजनीतिक दल मंदिर की चौखट पर मत्था टेकते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों बीएसपी ने अपने सम्मेलन की शुरुआत अयोध्या में दर्शन करके किया था. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अयोध्या पहुंचे थे. उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया था और दिल्ली से अयोध्या तक के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की थी. दिल्ली के बुजुर्ग यात्रियों को अयोध्या में निशुल्क लाकर के दर्शन-पूजन कराकर फिर वापस पहुंचाया जा रहा था.
 
51 बसें अमेठी से श्रद्धालुओं को आएंगी अयोध्या
 
अब कुछ उसी तर्ज पर अमेठी सांसद स्मृति ईरानी भी आगे बढ़ी हैं. स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र से अयोध्या तक की शुरुआत की है. स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में 17 ब्लॉक हैं और इन सभी ब्लॉक से प्रतिदिन तीन बसें अयोध्या आएंगी. इस तरह 51 बसें अमेठी से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर आएंगी और यहां पर दर्शन-पूजन कराने के बाद फिर उन्हें उनके स्थान पर अमेठी में वापस छोड़ेगी. इतना ही नहीं इन सभी लोगों के भोजन की भी व्यवस्था अयोध्या में की गई है. अमेठी से अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है और स्मृति ईरानी के तरफ से अयोध्या तीर्थ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद भी भेंट किया जा रहा है.
 
अयोध्या बस लेकर पहुंचे श्रद्धालु सुधांशु ने बताया कि सांसद स्मृति ईरानी के आदेशानुसार तीन बसों के माध्यम से 150 लोग आज अयोध्या लाए गए हैं. 17 ब्लॉक में प्रतिदिन तीन बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आएंगी, जिसमें राम जन्मभूमि का दर्शन-पूजन, हनुमानगढ़ी पर दर्शन और निशुल्क भोजन सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या में उपलब्ध कराया जा रहा है. बसों को स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर के अमेठी से अयोध्या के लिए रवाना किया गया था.
 
राम मंदिर निर्माण के लिए पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया: स्मृति ईरानी
 
अमेठी से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु अनुपमा तिवारी ने कहा कि हमारी सांसद स्मृति ईरानी की तरफ से यह पहली बार पहल की गई है. अयोध्या में दर्शन करने के लिए 150 लोग आए हैं. अयोध्या में आकर भगवान राम के मंदिर का दर्शन कर निर्माण की प्रक्रिया देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है. यह पहली सरकार है जो रामलला के जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए इतना किया है. अभी तक किसी भी सरकार ने रामलला के लिए कुछ भी नहीं किया था. अमेठी से हम सभी लोगों को निशुल्क अयोध्या लाया गया है और हमारे खाने पीने की पूरी व्यवस्था निशुल्क की गई है. अमेठी से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु जगन्नाथ ने कहा कि हमलोगों को बेहतरीन सुविधा स्मृति ईरानी की तरफ से उपलब्ध कराई गई है और सभी सुविधा अच्छे ढंग से दी जा रही है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
Omicron Variant: यूपी के रामपुर में विदेश से आए 98 यात्री लापता, चुनावी माहौल में ऐसी लापरवाही से कैसे थमेगा ओमिक्रोन?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget