एक्सप्लोरर

यूपी में बसपा का विकल्प बनेगी ये पार्टी? केंद्रीय मंत्री का दावा बढ़ाएगा मायावती की मुश्किलें!

Agra News: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज आगरा पहुंचे और कहा कि सीएम योगी से जब हमारी मुलाकात होती है तो हमें सम्मान मिलता है. हमारी आरपीआई बसपा का विकल्प बन सकती है. हम दलित वोट ला सकते हैं.

Union Minister Ramdas Athawale in Agra: भारतीय रिपब्लिकन इंडिया पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज आगरा पहुंचे. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने चिंतन शिविर में भाग लिया. रामदास आठवले ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश देश का बड़ा प्रदेश है. हम यहां बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारी मुलाकात होती है तो हमें सम्मान मिलता है. हमारी आरपीआई बसपा का विकल्प बन सकती है. हम दलित वोट को आरपीआई में ला सकते हैं, जिससे हमसे ज्यादा फायदा बीजेपी को होगा.

प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहब का बहुत सम्मान करते हैं और संविधान को बहुत मानते हैं. बाबा साहब की एक बड़ी प्रतिमा बनाई जायेगी, जिसे दुनिया दिखेगी. बीजेपी सरकार में संविधान को सम्मान मिला है. मैं आज आगरा आया हूं, यह इतिहासिक नगरी है. ताजमहल तो यहां है ही साथ ही हमारे दलितों की संख्या बहुत अधिक है.

आरपीआई को एनडीए में शामिल करने की मांग 

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि आगरा में बाबा साहब को मानने वाले बहुत दलित परिवार हैं. एक समय था जब चौधरी की सरकार में हमारे सदस्य जीत कर आए थे पर फिर बसपा ने पूरा कब्जा कर लिया. हम अपने संघठन का विस्तार पूरे यूपी में करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैने प्रस्ताव दिया है कि हमें एनडीए में शामिल किया जाए जैसे ओपी राजभर, अनुप्रिया पटेल को शामिल किया गया है. बहुत सारे बसपा नेता आरपीआई में आ सकते हैं, जिससे बीजेपी को बहुत फायदा होगा. लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने संविधान बदलने का प्रचार किया था. नरेंद्र मोदी ने संविधान के आगे माथा टेका है. लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने गलत प्रचार किया था.

दलित-मुस्लिम को बीजेपी में ट्रांसफर करेगी आपीआई?

 केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि ने कहा कि मुलायम सिंह भी पीएम मोदी के कार्यों की सराहना करते थे. राहुल गांधी और अखिलेश यादव का खेल ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है. हम लोग उनका काम बंद करने का काम करेंगे. हमारी मांग है कि जैसे अन्य सहयोगी दलों को भागीदारी दी जा रही है वैसे ही आरपीआई के कार्यकर्ताओं को सत्ता की भागीदारी दी जाए. अगर यूपी में मौका मिलता है तो दलित और मुस्लिम को बीजेपी में ट्रांसफर करने में आरपीआई काम कर सकती है. 

राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने लोगों को ब्लैकमेल करने का काम किया था. इनकी थोड़ी सीटें ज्यादा मिल गई है, लेकिन फिर भी नरेंद्र मोदी की सरकार आई. रेसलर विनेश फोगाट पर कहा कि हरियाणा में विनेश फोगाट चुनाव हार जाएंगी. चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी की बातो में मजा नहीं है. राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि चीन में हमारी जमीन पर कब्जा किया है और सरकार कुछ नही कर रही है, फिर चीन की तारीफ करते हैं ये अच्छी बात नहीं है. जातीय जनगणना पर कहा कि हमारी मांग है कि केवल ओबीसी की जातियां जनगणना न हो बल्कि सभी जातियों की होनी चाहिए, जिससे सभी जातियों का आंकड़ा आएगा. 

ये भी पढ़ें: योगी सरकार में मुस्लिमों का सबसे अधिक एनकाउंटर? ब्राह्मण-यादवों की इतनी है संख्या!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget